फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   More than 20 lakh people will be vaccinated in the district

जिले में 20 लाख से अधिक लोग पहनेंगे सुरक्षा कवच

Wed, 21 Apr 2021 12:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
More than 20 lakh people will be vaccinated in the district
जय यादव छात्र। - फोटो : CITY OFFICE
केंद्र सरकार की ओर से 18 वर्ष से अधिक के सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाने का एलान किया गया है। इससे अलीगढ़ की करीब 20 लाख की आबादी को फायदा मिलेगा। एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इधर, युवाओं में इस एलान के बाद खुशी की लहर है।
विज्ञापन

2011 की जनगणना के अनुसार, अलीगढ़ की आबादी 3673889 है। दस साल में इस आबादी में प्रशासनिक अनुमान के मुताबिक करीब 5 लाख का इजाफा हुआ है। कुल आबादी में 18 से 45 वर्ष तक के 20 लाख लोग होने का अनुमान है। दरअसल, शहर में युवाओं की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने यह अनुमान लगाया है। इधर, 45 से अधिक उम्र वालों को पहले से ही वैक्सीन लगाई जा रही है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग पूर्व निर्धारित वैक्सीनेशन केंद्रों पर ही 18 से अधिक उम्र वालों को वैक्सीन लगवाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि इस वर्ग के हिस्से की खेप अभी जिले को नहीं मिली है। मगर, 25 अप्रैल तक खेप मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में युवा सर्वाधिक संक्रमित हो रहे हैं। सरकार ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाने का अच्छा फैसला किया है। वैक्सीन लगवाने के लिए उत्साहित हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शिवानी पचौरी, 23 वर्षीय छात्रा
कोरोना वायरस ने खतरनाक स्थिति पैदा कर दी है। वैक्सीन लगने से कम से कम संक्रमित होने का खतरा कम हो जाएगा। प्रशासन पूरी व्यवस्था के साथ वैक्सीन लगवाने का काम करे।

- जय यादव, 24 वर्षीय छात्र
बयान
जिला प्रशासन ने 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगवाने की पूरी तैयारी कर ली है। कम समय में अधिक आबादी को कोरोना का टीका लगाने का प्लान तैयार किया गया है। युद्धस्तर पर इस काम को अंजाम दिया जाएगा।
- विधान जायसवाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व

शिवानी पचौरी छात्रा।

शिवानी पचौरी छात्रा।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed