{"_id":"6a5debc231dee210cf002ea6","slug":"more-than-15-e-buses-running-on-the-same-route-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: एक ही रूट पर दौड़ रहीं 15 से ज्यादा ई-बसें, दूसरे मार्गों के यात्री परेशान, बसों के लिए कर रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: एक ही रूट पर दौड़ रहीं 15 से ज्यादा ई-बसें, दूसरे मार्गों के यात्री परेशान, बसों के लिए कर रहे इंतजार
Mon, 20 Jul 2026 03:05 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 20 Jul 2026 03:05 PM IST
सार
यात्रियों का कहना है कि सारसौल-पनैठी मार्ग पर कुछ मिनट के अंतराल में बसें मिल जाती हैं, वहीं अन्य रूटों पर आधे घंटे से एक घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। बस आने पर भी उसमें पहले से भीड़ रहती है, जिससे यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
शहर की सड़क पर दौड़ती ई-बस
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ शहर में ई-बसों के संचालन में असंतुलन यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की ओर से संचालित ग्रीनफील्ड कॉरिडोर में सारसौल-पनैठी रूट पर 15 से अधिक ई-बसें दौड़ रही हैं। हरदुआगंज, मंजूरगढ़ी और हस्तपुर जैसे प्रमुख मार्गों पर यात्रियों को बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
यात्रियों का कहना है कि सारसौल-पनैठी मार्ग पर कुछ मिनट के अंतराल में बसें मिल जाती हैं, वहीं अन्य रूटों पर आधे घंटे से एक घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। बस आने पर भी उसमें पहले से भीड़ रहती है, जिससे यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ता है। कई लोग मजबूरी में ऑटो और ई-रिक्शा का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
हरदुआगंज निवासी राहुल शर्मा ने बताया कि नौकरी पर जाने के लिए कई बार 30 से 40 मिनट तक बस का इंतजार करना पड़ता है। मंजूरगढ़ी की सीमा देवी ने कहा कि अस्पताल और बाजार जाने में सबसे अधिक परेशानी होती है। छात्र मोहित कुमार ने बताया कि बसों की कमी के कारण कॉलेज पहुंचने में देरी होती है।
विज्ञापन
व्यापारी दिनेश अग्रवाल ने सभी मार्गों पर यात्रियों की संख्या के अनुसार समान रूप से ई-बसों के संचालन की मांग की है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि जल्द ही शासन से 25 नई ई-बसें मिलने वाली हैं। इनका संचालन यात्रियों की संख्या के आधार पर विभिन्न रूटों पर किया जाएगा।