फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   More than 10 health workers absent in Atrauli CHC

अलीगढ़ : अतरौली सीएचसी में 10 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित

Fri, 12 Jun 2020 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
More than 10 health workers absent in Atrauli CHC
अतरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने निरीक्षण किया। इस दौरान करीब 10 से अधिक डॉक्टर, फार्मासिस्ट, एलटी, एएनएम, स्टाफ नर्स एवं ऑप्टोमेट्रिस्ट अनुपस्थित थे। सीएमओ ने सीएचसी के अधीक्षक से सभी अनुपस्थित लोगों से स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

एक तरफ कोरोना वायरस की महामारी के कारण मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। प्राइवेट डॉक्टर देखने से कतरा रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में लापरवाही देखने को मिल रही है। बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी अतरौली सीएचसी पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान 10 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित थे। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इसमें से कितने कर्मचारी ड्यूटी कर गए थे। सीएमओ ने वहां के अधीक्षक डॉ. कुलदीप से अनुपस्थित लोगों से स्पष्टीकरण लेकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के समय गैर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों में बुद्धरतन आनंद, गरिमा चौधरी, डॉ. जलत कपूर, धर्मवीर सिंह, पवन राघव, डॉ. राजेश भाटी, एसपी आर्या और अशोक कुमार के नाम शामिल हैं। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि अधीक्षक से कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन

लार्वा रोधी दवा का छिड़काव
मलेरिया रोधी माह के अंतर्गत डीएमओ डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर लार्वा रोधी दवा का छिडकाव किया गया और लोगों के घरों में कूलर एवं पानी के पात्रों को चेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज जिला मलेरिया अधिकारी डॉ राहुल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में नगरीय क्षेत्र में जेल रोड, सेंटर प्वाइंट, लेखराज नगर में लार्वा रोधी दवा का छिड़काव किया गया।
लोगों के बीच क्या करें क्या न करें का पेंपलेट भी वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed