फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Moped riders crushed by vehicle, uncle dies

Aligarh News: मोपेड सवारों को वाहन ने रौंदा,चाचा की मौत, भतीजा गंभीर रूप से घायल

Fri, 30 May 2025 01:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 30 May 2025 01:19 AM IST
सार

महाराज सिंह अपने भतीजे जयकिशोर के साथ इगलास में अपने एक रिश्तेदार के यहां आयोजित समारोह में शामिल होने गए थे। रात में दोनों वापस घर आ रहे थे। जैसे ही बरेली-मथुरा हाईवे पर पहुंचे तभी पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने मोपेड में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Moped riders crushed by vehicle, uncle dies
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली इगलास क्षेत्र के बरेली-मथुरा हाईवे पर मोपेड सवारों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


थाना गोंडा क्षेत्र के गांव नगला जंगली निवासी महाराज सिंह (60) कृषि विभाग से सेवानिवृत्त थे। परिजनों के अनुसार वे 28 मई को भतीजे जयकिशोर के साथ इगलास में अपने एक रिश्तेदार के यहां आयोजित समारोह में शामिल होने गए थे। रात में दोनों वापस घर आ रहे थे। जैसे ही बरेली-मथुरा हाईवे पर पहुंचे तभी पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने मोपेड में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को राहगीरों की मदद से पुलिस ने जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां देर रात महाराज सिंह ने दम तोड़ दिया। भतीजे जयकिशोर का अभी इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed