{"_id":"67c3ea23dab74406ac081cd9","slug":"moon-visible-in-ramadan-first-roza-today-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramadan: रमजान का दिखा चांद, पहला रोजा आज, इफ्तार और सहरी का यह है समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramadan: रमजान का दिखा चांद, पहला रोजा आज, इफ्तार और सहरी का यह है समय
Sun, 02 Mar 2025 10:48 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 02 Mar 2025 10:48 AM IST
सार
रमजान में एएमयू व इससे संबद्ध शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक विभागों के कार्यालय के समय में बदलाव किया गया है। सभी कार्यालयों के कार्य दिवसों का समय सुबह 8 से दोपहर 2:30 बजे तक होगा।
विज्ञापन
रेलवे रोड पर एक मकान की छत पर हानिया आमिर के साथ चांद देखती आफरीन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रमजान के चांद का दीदार 1 मार्च को हो गया है। शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद ने चांद दिखने का एलान किया। इसके बाद मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो गई। चांद देखने के बाद एक-दूसरे को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रमजान की मुबारकबाद दी गई। संयोग है कि तीन साल पहले 2022 में भी शनिवार को चांद दिखा था।
विज्ञापन
1 मार्च को मगरिब की नमाज के बाद ऊपरकोट स्थित जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों की छत पर चांद का दीदार करने के लिए नमाजी आ गए। वहीं, मुस्लिम अपनी छत और बालकनी पर चांद देखने के लिए आ गए। बादल साफ न होने के चलते चांद दिखने में लोगों को दिक्कतें हुईं। चांद देखने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद ने कहा कि रमजान का महीना अल्लाह से मोहब्बत और भूख-प्यास की शिद्दत को महसूस करने का पैगाम रोजा देता है।
विज्ञापन
रोजा इफ्तार-सहरी का समय
पहला रोजा 2 मार्च
इफ्तार
सुन्नी 6:20 शाम
शिया 6:28 शाम
दूसरा रोजा 3 मार्च
सहरी
सुन्नी 5: 19 सुबह
शिया 5:15 सुबह
एएमयू में शैक्षणिक कार्यक्रमों में परिवर्तन
रमजान में एएमयू व इससे संबद्ध शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक विभागों के कार्यालय के समय में बदलाव किया गया है। सभी कार्यालयों के कार्य दिवसों का समय सुबह 8 से दोपहर 2:30 बजे तक होगा। शुक्रवार को पठन-पाठन और कार्यालय में सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक होगा। एएमयू का सायरन रोजाना इफ्तार के समय और सहरी के समापन के समय से 20 मिनट पहले बजाया जाएगा।
विज्ञापन