फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Monsoon soaked the city in the last phase

अलीगढ़ : आखिरी चरण में मानसून ने भिगोया शहर, गर्मी से मिली राहत

Sat, 17 Sep 2022 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:16 AM IST
सार

पिछले कई दिनों से तेज धूप एवं उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे लोगों को शुक्रवार को हुई बारिश से राहत मिली।कृषि विभाग के मुताबिक, धान की फसल के लिए बारिश फायदेमंद साबित होगी।खासकर धान की फसल के लिए बारिश सोने की तरह है।

विज्ञापन
Monsoon soaked the city in the last phase
बारिश में मीनाक्षी पुल के नीचे से गुजरते वाहन। - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

पिछले कई दिनों से तेज धूप एवं उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे लोगों को शुक्रवार को हुई बारिश से राहत मिली। आखिरी दौर में मानसून ने पूरे शहर को भिगो दिया। इसके चलते दिनभर मौसम सुहाना रहा। शाम के वक्त लोगों ने चाय, समोसे, भुट्टा आदि का आनंद लिया। कृषि विभाग के मुताबिक, धान की फसल के लिए बारिश फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन

सुबह से ही कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो गया। स्कूल, कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं के अलावा कामकाजी लोगों को बारिश बंद होने का इंतजार करना पड़ा। कई स्कूलों में बारिश के चलते अवकाश घोषित कर दिया गया। वहीं, कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति व्यवस्था घंटों ठप रही। बारिश से रामघाट रोड, पीएसी, विद्यानगर कॉलोनी, गुरुद्वारा रोड, मानसरोवर कॉलोनी, सौ फुटा रोड समेत कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया। कई स्थानों पर कीचड़, गंदगी उफन कर आ जाने से राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं, उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को बारिश ने काफी राहत पहुंचाई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन तक उतार-चढ़ाव भरा मौसम रहेगा। यह बारिश खेती किसानी के हिसाब से फायदेमंद है। खासकर धान की फसल के लिए बारिश सोने की तरह है। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार बारिश किसानों के लिए उपयोगी साबित होगी। वहीं, बारिश के कारण मौसमी बीमारियों के साथ ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed