फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Monkeys surrounded the children locksmith went to save them fell from the fourth floor

Aligarh News: बंदरों ने घेरा बच्चों को, बचाने गया ताला कारोबारी चौथे माले से गिरा, हुई मौत

Sun, 22 Jan 2023 10:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 22 Jan 2023 10:24 PM IST
सार

अलीगढ़ में ऊपरकोट के मोहम्मद अली रोड पर एक नामचीन ताला निर्माता फर्म के संचालक की बंदर की घुड़की से चौथे माले से गिरकर मौत हो गई। दुर्घटना पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। 

विज्ञापन
Monkeys surrounded the children locksmith went to save them fell from the fourth floor
ताला कारोबारी माजिद - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ में बंदरों की हरकत अब जानलेवा होने लगी है। रविवार दोपहर ऊपरकोट के मोहम्मद अली रोड पर एक नामचीन ताला निर्माता फर्म के संचालक की बंदर की घुड़की से चौथे माले से गिरकर मौत हो गई। दुर्घटना पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। लेकिन परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन


ऊपरकोट इलाके की कई दशक पुराने चमन लॉक फर्म के स्वामी 45 वर्षीय माजिद दो बच्चों के पिता थे। रविवार दोपहर वे बच्चों के साथ छत पर थे। इसी दौरान वहां बंदरों का झुंड आ गया, जिससे डरकर बच्चे चीखने लगे। इस पर माजिद डंडा हाथ में लेकर बच्चों को बचाने गए और बंदरों को भगाने लगे। तभी बंदरों ने उन्हें घेरकर घुड़की देना शुरू कर दिया। माजिद डरकर पीछे हटे तो चौथे माले से सीधे नीचे आ गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शोरशराबा सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। लेकिन परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन


 सीओ प्रथम के अनुसार शव बिना पोस्टमार्टम के परिवार को सौंप दिया गया। देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इधर, सूचना पर पूर्व विधायक जमीर उल्लाह भी संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। उन्होंने शहर में बंदरों के आतंक को लेकर नाराजगी जताते हुए इस दिशा में नगर निगम स्तर से ठोस कदम उठाने पर जोर दिया। इधर, लोगों ने भी बताया कि इलाके में बंदरों का आतंक है। कई बार नगर निगम को इस संबंध में सूचना दे दी गई है। मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed