फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Monkeys eating grains in Aligarh FCI godown

एफसीआई गोदाम में लापरवाही के सुराख: फाड़ दिए बोरे, बिखर रहा गेहूं और चावल, बंदर खा रहे गरीबों का अनाज

Sat, 24 May 2025 03:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 24 May 2025 03:12 PM IST
सार

अलीगढ़ के सारसौल स्थित एफसीआई गोदाम पर बंदर गोदाम के भीतर पहुंच रहे हैं। गेहूं और चावल के बोरे फाड़कर अनाज खा रहे हैं। गेहूं और चावल बोरे से निकलकर फर्श पर बिखर कर खराब हो रहा है, कोई देखने वाला नहीं।

विज्ञापन
Monkeys eating grains in Aligarh FCI godown
एफसीआई गोदाम के अंदर घुसे बंदर खा रहे अनाज - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के एफसीआई गोदाम में रखा 30 हजार मीट्रिक टन अनाज कितना सुरक्षित है यह देखना है तो अफसरों को सारसौल में बने एफसीआई के गोदाम पर जाना होगा। यहां टूटे जाल से बंदर गोदाम के भीतर पहुंच रहे हैं। गेहूं और चावल के बोरे फाड़कर अनाज खा रहे हैं।

विज्ञापन


अब जब गेहूं और चावल बोरे से निकलकर फर्श पर बिखरेगा तो खराब भी होगा। लेकिन गरीबों को बंटने वाले इस अनाज के रखरखाव पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।  अमर उजाला की टीम ने पहुंचकर जब गोदाम को देखा तो कदम-कदम पर विभागीय लोगों की लापरवाही नजर आई। पेश है रिपोर्ट... 

विज्ञापन

खाद्यान्न का रखरखाव मानकों के अनुरूप होना चाहिए। शनिवार को प्रशासन की टीम भारतीय खाद्य निगम के गोदाम पर जाएगी और वहां पर स्थिति का निरीक्षण करेगी। - संजीव रंजन, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

हम किसी भी तरह के खाद्यान्न को बिना गुणवत्ता के सत्यापन के नहीं लेंगे। राशन की दुकानों पर गेहूं चावल की गुणवत्ता की जांच के बाद ही पहुंचाया जाएगा। - राजीव कुलश्रेष्ठ, सहायक क्षेत्रीय विपणन अधिकारी

दृश्य 1-दोपहर के 1.45 बजे हैं। गोदाम के गेट नंबर 285 पर टिनशेड टूटा है। बाहर पानी भरा है। गेट नंबर 280 और गेट नंबर 279 पर ऊपर का टिन शेड गायब है।
दृश्य 2-गेट नंबर 270 पर बंदरों का झुंड अंदर घुसने का इंतजार कर रहा है। कुछ देर बाद पूरा झुंड गेट से ऊपर चढ़ कर अंदर कूद गया है।
दृश्य 3-गेट नंबर 272 से बंदरों का झुंड अंदर घुसकर गेहूं और चावल खा रहा है। कोई रोकने वाला नहीं है। बंदर बोरियां फाड़ रहे हैं। नुकसान पहुंचा रहे हैं।

जिले की राशन व्यवस्था एक नजर में

  • 1350 राशन की दुकानें
  • 6.5 लाख राशन कार्ड धारक
  • 26 लाख लोगों को राशन मिल रहा
  • 5 किलो राशन प्रति व्यक्ति मिलता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed