{"_id":"5d79519b8ebc3e01622a177a","slug":"molested-girl-aligarh-news-ali21331939","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लामाबाद भट्ठा में रंगबाजों ने की मारपीट, युवती से छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्लामाबाद भट्ठा में रंगबाजों ने की मारपीट, युवती से छेड़खानी
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी इलाके के मुस्लिम बाहुल्य इस्लामाबाद भट्ठा इलाके में एक व्यापारी को रंगबाजों से टोकाटाकी करना भारी पड़ गया। गैर समुदाय के रंगबाजों ने उसके साथ मारपीट की और मां संग पूजा करने जा रही बहन संग छेड़खानी की। इस दौरान कपड़े फाड़ने तक का आरोप है। इस मामले में व्यापारी के समर्थन में आए हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी देर शाम क्वार्सी थाने पहुंचे और मामले में तहरीर दी। फिलहाल पुलिस मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दे रही है।
व्यापारी का आरोप है कि इलाके में उसका परिवार अकेला है। बाकी सभी मुस्लिम समाज के परिवार हैं। उनके रंगबाज अक्सर व्यापारी से रंगदारी मांगते हैं और परेशान करते हैं। वह उसे परेशान करने का बहाना तलाशते हैं। आरोप है कि मंगलवार शाम उसकी फर्म पर माल उतर रहा था। तभी उसके बगल में रंगबाज आपस में ही उधम कर रहे थे। इस पर उसने यह कहते हुए टोक दिया कि वह अलग चले जाएं। इसी बात पर उसके साथ मारपीट की और कहा कि अगर रंगदारी में 20 हजार रुपये नहीं देगा तो उसे ऐसे ही परेशान करेंगे।
इसके बाद बुधवार सुबह उसकी मां व बहन पूजा करने जा रही थीं, तभी रंगबाजों ने उन्हें घेर लिया और बहन संग छेड़खानी की। आरोप है कि कपड़े तक फाड़ दिए। इसकी जानकारी पर सुबह ही पुलिस मौके पर गई और जांच की। इधर, दोपहर बाद व्यापारी के समर्थन में हिंदू जागरण मंच के संजू बजाज, जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, महानगर अध्यक्ष अमर कुमार आदि थाने पहुंच गए। उन्होंने तहरीर दी। इंस्पेक्टर क्वार्सी विनोद कुमार के अनुसार सुबह मामले में मारपीट की सूचना दी गई थी। अब कुछ अन्य आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जांच की जा रही है। मुकदमा आदि की कार्रवाई की जाएगी।