फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mohan Bhagwat will attend two shakha daily in Aligarh

Mohan Bhagwat: अलीगढ़ में रोजाना दो शाखाओं में शामिल होंगे भागवत, देंगे स्वयंसेवकों को गुरुमंत्र

Wed, 09 Apr 2025 05:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 09 Apr 2025 05:55 PM IST
सार

मोहन भागवत  प्रवास में इस बार अलीगढ़ आ रहे हैं। वह जहां भी प्रवास पर रहते हैं, वहां शाखाओं में शामिल होते हैं। इसलिए शहर की दो शाखाओं में संघ प्रमुख का जाना तय हुआ है।

विज्ञापन
Mohan Bhagwat will attend two shakha daily in Aligarh
मोहन भागवत, सरसंघचालक, RSS - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत अलीगढ़ में प्रवास के दौरान सुबह और शाम की दो शाखाओं में शामिल होंगे। उस दिन एक घंटे की शाखा में 15 मिनट के शारीरिक कार्यक्रम नहीं होंगे। बौद्धिक का समय 15 मिनट बढ़ाया गया है। इस तरह उस दिन शाखा पर 25 मिनट का बौद्धिक कार्यक्रम होगा, जिसमें संघ प्रमुख स्वयंसेवकों को किसी भी महत्वपूर्ण विषय पर संदेश देंगे।

विज्ञापन


संघ प्रमुख ब्रज प्रांत के प्रवास में इस बार अलीगढ़ आ रहे हैं। वह जहां भी प्रवास पर रहते हैं, वहां शाखाओं में शामिल होते हैं। इसलिए शहर की दो शाखाओं में संघ प्रमुख का जाना तय हुआ है। अभी तक जिन शाखाओं में उनका जाना तय हुआ है उनमें एचबी इंटर कॉलेज जीटी रोड में लगाई जाने वाली प्रभात शाखा और पंचनगरी में लगाई जाने वाली शाम की भगत सिंह शाखा शामिल है। 
विज्ञापन


शाखाएं बदली भी जा सकती हैं। एक घंटे में शाखा लगाने का समय तीन मिनट, दंड प्रहार का समय दो मिनट, शारीरिक 15 मिनट, खेल 20 मिनट, समता (अनुशासन के कार्यक्रम) पांच मिनट, बौद्धिक 10 मिनट और प्रार्थना का समय पांच मिनट निर्धारित है। इसी समय सारिणी के अनुसार प्रतिदिन शाखाएं लगाई जाती हैं। चूंकि शाखा पर सरसंघचालक का प्रवास है इसलिए शारीरिक के समय को बौद्धिक के समय में जोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शारीरिक प्रमुख धीरज कुमार ने बताया कि सरसंघचालक जिस शाखा पर जाएंगे वहां की टोली यानी शाखा कार्यवाह, मुख्य शिक्षक, गण शिक्षक और गट नायक के अलावा नियमित शाखा आने वाले स्वयंसेवक ही शाखा पर पहुंचेंगे। इसके अलावा उस शाखा क्षेत्र में रहने वाले संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शाखा में शामिल होंगे।

प्रवास के दौरान सरसंचालक शहर में लगने वाली सुबह और शाम की दो शाखाओं में शामिल शारीरिक का समय घटाकर बौद्धिक का समय बढ़ाया गया है। स्थानीय टोली के स्वयंसेवक ही शाखा में शामिल होंगे।- भूपेंद्र शर्मा, प्रचार प्रमुख आरएसएस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed