Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mohan Bhagwat calls for one temple, one well, and one cremation ground in Hindu community

Mohan Bhagwat: भागवत ने दिया समरसता का मंत्र, बोले-हिंदू समाज का एक मंदिर, एक कुआं और एक हो श्मशान

Sun, 20 Apr 2025 05:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 20 Apr 2025 05:47 PM IST
सार

आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत अलीगढ़ प्रवास पर हैं। स्वयंसेवकों को उन्होंने समरसता का मंत्र देते हुए कहा कि हिंदू समाज का एक मंदिर, एक कुआं और एक श्मशान होना चाहिए। 

विज्ञापन
Mohan Bhagwat calls for one temple, one well, and one cremation ground in Hindu community
मोहन भागवत, आरएसएस प्रमुख - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि समरसता से ही समाज में परिवर्तन किया जा सकता है। इसके लिए हिंदू समाज का एक मंदिर, एक कुआं और एक श्मशान होना चाहिए। शताब्दी वर्ष में सभी प्रकार के भेदभाव भुलाकर हिंदू समाज को एकजुट करना है। शाखाओं की संख्या बढ़ाई जाए, जिससे व्यक्ति निर्माण की गति तेज हो। संघ प्रमुख ने यह बात शनिवार को शहर में लगने वाली दो शाखाओं में स्वयंसेवकों से कही। संघ प्रमुख ने शताब्दी वर्ष में संघ कार्य को गति देने के लिए संवाद के जरिए स्वयंसेवकों में जोश भरा। शाखा में पहुंचे स्वयंसेवकों को पंच परिवर्तन के सूत्र के माध्यम से समाज में बदलाव का मंत्र दिया।

विज्ञापन


भागवत ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन में स्वयंसेवकों की बड़ी भूमिका है। स्वयंसेवक राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत होते हैं, इसलिए आप खुद को पहचानें। समाज में समरसता का भाव लाएं। संघ के स्वयंसेवक समाज के प्रत्येक वर्ग के घर जाएं। उनसे बातचीत करें, उन्हें आदर सत्कार के साथ अपने घर भी बुलाएं। तीज, त्योहार आदि कार्यक्रम भी मिलकर साथ करें। जिससे समाज में सामाजिक समरसता का भाव पैदा हो। कुटुंब प्रबोधन के माध्यम से हमें परिवार और संस्कार को बनाए रखना है। भारत की सबसे बड़ी पूंजी संस्कार है। परिवार में एक साथ पूजन, हवन करें। साथ साथ भोजन करें, जिससे परिवार की कड़ी मजबूत बनी रहे।
विज्ञापन


उन्होंने स्वयंसेवकों के सवाल के जवाब दिए। कहा, समाज में तेजी से परिवर्तन लाना है, इसलिए सभी स्वयंसेवकों को पंच परिवर्तन पर विशेष ध्यान देना है। इसमें समाज की बड़ी भूमिका होगी। घर-घर जाकर समाज को जागृत करना होगा। भारत ही दुनिया में एकमात्र ऐसा देश है जो विश्व में शांति और सुख समृद्धि लाने में बड़ी भूमिका निर्वहन करेगा। इसलिए विश्व की निगाहें भारत की ओर हैं। स्वयंसेवक अपनी भूमिका के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाखाओं में हुए शारीरिक और बौद्धिक कार्यक्रम
संघ प्रमुख सुबह सात बजे से आठ बजे तक एचबी इंटर कॉलेज में लगने वाली सनातन शाखा में शामिल हुए। शाखा में 62 स्वयंसेवक शामिल हुए, जिनका संघ प्रमुख ने परिचय लिया। एक घंटे की शाखा में शारीरिक और बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य शिक्षक अनुज वाष्र्णेय, शाखा कार्यवाह सुरेश अग्रवाल ने शाखा की गतिविधियां संपन्न कराईं। महेश अग्रवाल ने प्रार्थना कराई। शाखा के बाद 40 मिनट तक शाखा टोली के साथ संघ प्रमुख ने वार्ता की। जिसमें शाखा कार्य को विस्तार देने पर चर्चा की, जिससे शताब्दी वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों को सफल किया जा सके। संघ प्रमुख शाम को छह बजे से सात बजे तक सासनीगेट क्षेत्र की पंचनगरी के पार्क में लगने वाली भगत सिंह शाखा में शामिल हुए। शाखा कार्यवाह शिवम और मुख्य शिक्षक आरुष ने शाखा की गतिविधियां संपन्न कराईं। शाखा में 50 स्वयंसेवक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed