फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Modi's politics of breaking, we add: Wasim

मोदी तोड़ने की राजनीति करते हैं, हम जोड़ने की : वसीम

Fri, 03 Aug 2018 01:46 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Fri, 03 Aug 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
 Modi's politics of breaking, we add: Wasim
मोदी तोड़ने की राजनीति करते हैं, हम जोड़ने की : वसीम - फोटो : Rupesh
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का भाईचारा तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि हम जोड़ने की। वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को केंद्र की सत्ता से महागठबंधन उखाड़ फेंकेगा। साथ ही तोड़फोड़ की राजनीति करने वाली भाजपा की हवा किसान-मुसलमान गठजोड़ निकाल देगा।
विज्ञापन


गुरुवार को वरुणालय गेस्ट हाउस में वसीम ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। जब दिल्ली में तीन बच्चियां भूख से मर गईं, तब प्रधानमंत्री हवाई यात्रा कर रहे थे। चार साल के दौरान वह हवाई यात्रा में 3.87 करोड़ रुपये उड़ा चुके हैं। पर, विदेश से एक भी पैसा नहीं ला सके। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 15 लाख रुपये, नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, बल्कि बेरोजगार युवाओं को पकौड़े बेचने की सलाह तक की दे डाली। युवाओं का भविष्य पकौड़े में छिप गया है। मोदी जो योजनाएं शुरू करते हैं, उसके पीछे सिर्फ मकसद खुद का प्रचार-प्रसार करना होता है।
विज्ञापन


वह राहुल गांधी के प्रधानमंत्री पद के दावेदार के सवाल का जवाब देने से बचते रहे। प्रधानमंत्री कौन होगा, इसका फैसला महागठबंधन करेगा। फिलहाल, विपक्ष की कोशिश भाजपा को सत्ता से बेदखल करना है। रही बात रालोद को कितनी सीटें मिलेंगी, यह भी फैसला महागठबंधन करेगा। एक सवाल के जवाब में कहा कि चौ. अजित सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व से गठबंधन किया था न कि भाजपा से। अटल बिहारी की मोदी से तुलना नहीं है। भाजपा से रालोद कभी गठबंधन नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वसीम ने कहा कि रोहिंग्या मुसलमानों पर देश की सुरक्षा एजेंसियां काम रही हैं, जो देश हित में है वही होना चाहिए। भाजपा इस पर सियासत न करे। सरकार के खिलाफ जल्द ही रालोद का युवा संगठन आंदोलन करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष छह अगस्त को इगलास व अलीगढ़ में रालोद के जयंत चौधरी के होने वाले कार्यक्रम की समीक्षा के लिए इगलास में आयोजित बैठक में हिस्सा लेने आए थे। पत्रकार वार्ता में जियाउर्रहमान, मंडल अध्यक्ष डॉ. इरफान, सलमान शेरवानी, अमित चौहान, साबिर मलिक, इमरान कुरैशी, केपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed