Aligarh News: बिट कम्प्यूटर का शुरू हुआ मॉडल ट्रेनिंग सेंटर,पंडित सुधीर व्यास की भजन संध्या में बही भक्ति धारा
इंदौर से पधारे भजन गायक पंडित सुधीर व्यास की भजन संध्या का आयोजन किया गया। वहां मौजूद श्रोताओं का पंडित सुधीर व्यास के भजन ये चमक, ये दमक, सब कुछ सरकार तुम्हीं से है.... ने सभी का मनमोह लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिट कम्प्यूटर एजूकेशन ग्रुप के 25 वर्ष पूरे होने पर नए मॉडल ट्रेनिंग सेंटर की शुरूआत हुई। सेंटर का उद्घाटन उत्तर प्रदेश शासन में सचिव आईएएस आंद्रा वामसी ने किया। शहर विधायक मुक्ता राजा ने भी शिरकत की। समारोह में संस्थान से शिक्षण प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए।
सचिव आंद्रा वामसी ने कहा कि बिट कम्प्यूटर एजूकेशन ग्रुप ने मेहनत व लगन से विश्वनीयता की एक अलग पहचान स्थापित की है, वह अद्वितीय है। संस्थान निदेशक मनीष शर्मा बिट ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य सदैव से छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ उनके भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए रोजगारपरक बनाना भी है। संस्थान ने समय की मांग के अनुरूप डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ने के उद्देश्य को भी पूरा किया है।
शाम को इंदौर से पधारे भजन गायक पंडित सुधीर व्यास की भजन संध्या का आयोजन किया गया। वहां मौजूद श्रोताओं का पंडित सुधीर व्यास के भजन ये चमक, ये दमक, सब कुछ सरकार तुम्हीं से है.... ने सभी का मनमोह लिया। संस्थान निदेशिका रुचि शर्मा ने स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। इस दौरान विश्वभारती पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सुनीता सिंह, अरविन्द पंडित, मनोज जादौन, श्रैष्ठ वत्सल , डॉ अभिनेष शर्मा, अवध प्रकाश बघेल, डॉ प्रशांत शर्मा, प्रदीप कौशल गौड आदि मौजूद रहे।