फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   model accused samajvadi party leader of physical harassment

दिवाकर ने की दरिंदगी: फेसबुक से नंबर निकाल पहले की दोस्ती, फिर दुष्कर्म, मॉडल ने सपा नेता पर लगाया आरोप

Fri, 23 Jun 2023 10:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 23 Jun 2023 10:39 PM IST
सार

आरोपी ने उसे अलीगढ़ में अपनी सफारी कार में बैठाकर रेस्टोरेंट चलने की बोला। रास्ते में उसने उसे नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई। जिससे वह नशे में हो गई तो आर्य नगर में अपने घर के पास कार में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। नशे में होने के कारण वह विरोध नहीं कर सकी। फिर उसे उसके घर के पास छोड़ गया। उस समय उसने शर्म की वजह से किसी से शिकायत नहीं की। इसके बाद आरोपी के हौसले बढ़ गए

विज्ञापन
model accused samajvadi party leader of physical harassment
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अलीगढ़ महानगर की चर्चित मॉडल ने समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष कौशल दिवाकर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। मॉडल की तहरीर पर क्वार्सी पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोपहर में मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


फेसबुक से शुरू हुई कहानी
मॉडल की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि पिछले वर्ष फरवरी में फेसबुक के जरिये नंबर लेकर कौशल आनंद उर्फ दिवाकर निवासी जेसी अपार्टमेंट द्वितीय मंजिल आर्य नगर किशनपुर क्वार्सी ने उससे बातचीत शुरू कर दी। तब वह नोएडा में काम करती थी। शुरुआत में उसने खुद को अविवाहित बताया और धीरे धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। 
विज्ञापन


नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म, फिर किया ब्लैकमेल
इसी बीच 19 या 20 अप्रैल 2022 को आरोपी ने उसे अलीगढ़ में अपनी सफारी कार में बैठाकर रेस्टोरेंट चलने की बोला। रास्ते में उसने उसे नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई। जिससे वह नशे में हो गई तो आर्य नगर में अपने घर के पास कार में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। नशे में होने के कारण वह विरोध नहीं कर सकी। फिर उसे उसके घर के पास छोड़ गया। उस समय उसने शर्म की वजह से किसी से शिकायत नहीं की। इसके बाद आरोपी के हौसले बढ़ गए और वह उसे ब्लैकमेल करते हुए शहर में घुमाने लगा और गिफ्ट भी देने लगा। इस दौरान कुछ फोटो ले लिए, जिन्हें वायरल करने की धमकी देने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में भी नहीं छोड़ा पीछा
इस दौरान सितंबर में वह मुंबई चली गई और बेस्ट इलाके में फ्लैट लेकर रहने लगी। किसी तरह आरोपी ने उसका मुंबई का पता निकाल लिया और वहां पहुंचकर इसी वर्ष अप्रैल-मई में ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म किया। वहां चूंकि वह अकेली थी, इसलिए विरोध या शिकायत नहीं कर सकी। सपा नेता उस पर शादी का दबाव बनाने लगा। अब वह पिछले दिनों अलीगढ़ आई तो उसे पता चला कि आरोपी शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है। जब विरोध किया तो उसे धमकाने लगा कि ऐसी हालत कर दूंगा कि तू आत्महत्या करने को मजबूर होगी। तब जाकर मजबूरी में वह अधिकारियों से मिली और तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मारपीट, धमकी, दुष्कर्म व बेहोश करने की धारा 323, 506, 328, 376  में मुकदमा दर्ज किया है।

एक युवती की ओर से एक वर्ष पुराने मामले में शिकायत देकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी गई है। दबिश के दौरान वह घर नहीं मिला है। आगे जांच जारी है।-अशोक कुमार सिंह, सीओ तृतीय

 

कौशल ने डीजीपी को भेजी शिकायत, बोले मॉडल पर मेरे रुपये

मॉडल से दुष्कर्म के मुकदमे में आरोपी सपा नेता कौशल दिवाकर की ओर से डीजीपी को एक पत्र भेजा गया है। जिसमें बैंक एकाउंट की डिटेल भी भेजी गई हैं। इस पत्र की प्रति मीडिया को मुहैया कराई गई है। जिसमें आरोप लगाया है कि उसके मॉडल परिवार से पारिवारिक रिश्ते हैं। इस दौरान उसके परिवार ने दो लाख रुपये मॉडल के मोबाइल के वायलेट एकाउंट में व दस लाख रुपये कई बार में नकद या कुछ आभूषण आदि उपहार खरीदने के लिए ऑनलाइन दिए हैं। जब नियत समय के बाद उसने अपने रुपये मांगना शुरू किया तो परिवार ने सीधे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देना शुरू कर दिया। इसी क्रम में यह मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले में कौशल ने जांच व न्याय का अनुरोध किया है।

मॉडल पर हो चुका है सूचना छिपाने का मुकदमा
अक्सर सुर्खियों में रहने वाली मॉडल पर वर्ष 2021 में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें आरोप लगा था कि मॉडल ने अपनी संस्था के विषय में गलत सूचना देकर जिला मुख्यालय पर आईं राज्यपाल से सम्मान प्राप्त किया था। यह मुकदमा जिला कार्यक्रम अधिकारी की ओर से दर्ज कराया गया था। जिसमें सूचनाएं छिपाकर और गलत सूचनाएं देकर राज्यपाल से सम्मान लेने का आरोप लगा था। हालांकि बाद में हाईकोर्ट से मॉडल को कुछ समय बाद राहत मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed