फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mock drill

दिल्ली में आतंकियों की सरगर्मी, अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बम धमाके की मॉक ड्रिल

Tue, 19 Jan 2021 12:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Mock drill
रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ द्वारा चैकिंग अभियान चलाते अधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश का खुलासा हुआ है। 22 वांछित आतंकवादियों के पोस्टर सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा कराए गए हैं। इसमें आठ खालिस्तानी, 14 आईएस, अलकायदा और लश्कर से जुड़े हुए हैं। इसलिए दिल्ली और आसपास के रेलवे स्टेशनों को अलर्ट मोड़ पर किया गया है। चूंकि अलीगढ़ हमेशा से आतंकियों और स्लीपर सेल का बेस माना जाता है। इसलिए यहां भी एजेंसियां अलर्ट मोड़ पर हैं। इसी बीच सोमवार को स्टेशन पर बम की खबर आई और पुलिस कर्मियों ने आनन-फानन बम निरोधक दस्ते के साथ इसको बखूबी संभाला। एडीजी और एसपी जीआरपी के निर्देश पर बम की खबर देकर मॉक ड्रिल कराई गई थी।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे कंट्रोल रूम जीआरपी आगरा द्वारा सूचना दी गई कि अलीगढ़ जंक्शन के माल गोदाम की तरफ बम रखे होने की खबर मिली है। खबर मिलते ही जीआरपी/ आरपीएफ की संयुक्त टीम ने माल गोदाम से लेकर पूरे स्टेशन परिसर में जांच पड़ताल शुरू कर दी। सघन चेकिंग अभियान छेड़ दिया गया, लेकिन कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। लगभग आधा घंटे बाद पता चला कि एडीजी रेलवे उप्र. के आदेश एवं आगरा अनुभाग के एसपी मोहम्मद मुश्ताक के निर्देशानुसार ये मॉक ड्रिल थी। सीओ इटावा गजेंद्र सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत यात्रियों की सुरक्षा को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने एवं आपातकालीन परिस्थितियों से कुशलता पूर्वक निपटने के लिए ये मॉक ड्रिल कराया गया था।
विज्ञापन

जिसके लिए एक फोन कंट्रोल रूम को कर व्यवस्थाएं चेक कराई गई थीं, पुलिस फोर्स कितनी चुस्त दुरुस्त है। कितनी देर में एक्शन हो जाता है। मुसाफिरों को किसी आपात स्थिति में कैसे बचाया जा सकता है। इसकी जांच हुई थी। जिसमें जीआरपी अलीगढ़ की अलग-अलग टीमों द्वारा तत्परता दिखाई गई। दोपहर साढ़े तीन बजे बम की सूचना प्राप्त होने के पश्चात सर्वप्रथम समस्त बल को लाउडस्पीकर, पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से उद्घोषणा कर सीटी बजा कर अलर्ट किया गया। बम विस्फोट की घोषणा की गई तथा कंट्रोल रूम के माध्यम से उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद नियमानुसार घटनास्थल कार्डन के प्रभारी अब्दुल मोईज खान द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रस्से से कार्डन किया गया। सीओ इटावा, प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी, इंस्पेक्टर आरपीएफ ने अपनी-अपनी टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल के आसपास सघन तलाशी अभियान चलाया गया। अत्याधुनिक उपकरण एक्सरे एवं डेटोनेटर द्वारा चेक किया गया तो कोई विस्फोक पदार्थ या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। मॉक ड्रिल के दौरान सभी अधिकारी कर्मचारीगण द्वारा मनोयोग से हिस्सा लिया गया। जिसके कारण मॉक ड्रिल सभी के लिए प्रेरणादायक रही। सभी टीमों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। इस मॉक ड्रिल के बाद पुलिस अधीक्षक रेलवे इटावा द्वारा संपूर्ण पुलिस बल को आगामी 26 जनवरी की सुरक्षा को पुख्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। ठंड एवं कोहरे के कारण रेलवे स्टेशन के आउटर पर अत्यधिक सतर्कता एवं अपनी ड्यूटी ईमानदारी से करने का निर्देश दिया गया। सीओ इटावा ने बाद में थाने का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने सभी उपनिरीक्षकों का कामकाज देखा। लंबित विवेचनाएं एवं पंचायतनामा व एनबीडब्लू की कार्रवाई के लिए दिशानिर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed