Aligarh News: मोबाइल शोरूम में तमंचे के बल पर लूट, बदमशों ने 2.24 लाख लूटे, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
अलीगढ़ में नकाबपोश बदमाश एक मोबाइल शोरूम में घुस गए। अंदर बदमाशों ने तमंचे के बल पर दो लाख से ज्यादा की लूट की और फरार हो गए। बदमाश और पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र में छर्रा अड्डा पुल के नीचे 7 मार्च देर रात पिस्टल लेकर आए दो बदमाश मोबाइल की दुकान से 2.24 लाख रुपये लूट ले गए। दुकान पर मौजूद पिता-पुत्र को धमकाकर घटना को अंजाम दिया गया। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हुआ है।
छर्रा अड्डा पुल के नीचे स्थित इंद्रपुरी बगीची परिसर में रहने वाले केंद्रपाल सिंह की घर के बाहर मोबाइल की दुकान है, जिसे उनका बड़ा बेटा भूपेंद्र पाल चलाता है। घटनाक्रम शनिवार रात करीब 10:56 बजे का है। दुकान पर केंद्रपाल और छोटा बेटा प्रशांत थे। तभी मास्क लगाए दो युवक दुकान में घुसे। उनमें से एक ने हाथ में पिस्टल लेकर पिता-पुत्र को धमकाना शुरू कर दिया। बदमाश काली शर्ट व पेंट पहने था। लाल शर्ट पहने उसके दूसरे साथी ने प्रशांत की जेब की तलाशी लेने के साथ गल्ले की तलाशी ली और कुल 2.24 लाख रुपये लूट लिए। जब प्रशांत ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों बदमाश छर्रा अड्डा पुल की ओर भाग गए।
घटना के समय भूपेंद्र अपने सिंधौली स्थित नए मकान पर किसी काम से गए हुए थे। सूचना पर वे आए और खबर देकर पुलिस बुला ली। बाद में सीसीटीवी देखने पर उजागर हुआ कि बदमाश बाइक पर पहले दुकान के सामने से नौरंगाबाद की ओर गए। बाद में वहां कुछ आगे बाइक खड़ी कर पैदल दुकान की ओर आए और लूट करने के बाद वापस उसी तरफ भाग गए।
सीओ द्वितीय कमलेश कुमार ने बताया कि इस सूचना पर जांच की गई है। अब तक की जांच में दो तथ्य संदिग्ध हैं। पहला ये कि लूट के डेढ़ घंटे बाद सूचना दी गई। दूसरा ये कि इस दुकान में दो साझेदार हैं, जिसमें एक साझेदार का रिश्तेदार हाल में एसवी कॉलेज पर हुए हत्याकांड में आरोपी है। सभी पहलुओं पर जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.