{"_id":"57056cc14f1c1ba16ac8145e","slug":"mobile-in-every-home-but-no-toilets","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर में मोबाइल पर शौचालय नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर में मोबाइल पर शौचालय नहीं
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
Updated Thu, 07 Apr 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
शौचालय
- फोटो : file Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के हर घर में मोबाइल तो है, पर शौचालय नहीं। जिले के 65 फीसदी परिवार खुले में शौच करते हैं। उधर, जिला प्रशासन ने 2019 तक जनपद को खुले में शौच मुक्त करने का संकल्प लिया है। इसके लिए हर साल 78 हजार शौचालय बनाने होंगे। पहाड़ सा लक्ष्य है और ऊंट के मुंह में जीरा जितना बजट है।
संसाधनों की कमी के चलते पिछले एक साल में 78 हजार के मुकाबले 5129 शौचालय ही बन पाए हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत अलीगढ़ जनपद को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। किस ब्लॉक में कितने परिवार शौचालय का इस्तेमाल कर रहे हैं। शौचालयों की क्या स्थिति है। इसके लिए 2012-13 में बेस लाइन सर्वे किया गया था।
अभी जिले में 04 लाख 27 हजार दौ सौ परिवार हैं। जिनमें दो लाख 80 हजार 583 ऐसे परिवार हैं जिनके पास शौचालय नहीं है। इसलिए खुले में शौच जाते हैं। जवां ब्लॉक का ग्राम तकीपुर, रामनगर और मुड़िया इसी हफ्ते खुले में शौच के श्राप से मुक्त होने जा रहे है।
विज्ञापन
2019 तक बनाने हैं ढाई लाख शौचालय
अलीगढ़। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिले में 261240 शौचालय के निर्माण का लक्ष्य है। योजना के शुरू होने से अब तक (वित्तीय वर्ष 2015-16) में 25 हजार 294 शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा गया। इसमें 24 हजार 726 का निर्माण पूरा हो चुका है। इस योजना पर 2 लाख 35 हजार 946 रूपये खर्च किया जाना है। इस वर्ष 78 हजार 648 शौचालय के निर्माण का लक्ष्य है।
247 गांव जल्द होंगे खुले में शौच से मुक्त
अलीगढ़। जिले में 902 ग्राम पंचायत हैं। इनमें से 257 गांवों में खुले में शौच से मुक्त पाने को लेकर कार्य चल रहा है। 38 गांवों के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय है। गांव को स्वच्छ रखने के लिए द्वितीय और प्रथम श्रेणी के राजपत्रित अधिकारियों को नोडल अधिकार बनाया गया है।