फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MLC Election

अलीगढ़ : अब मतगणना व एमएलसी चुनाव की तैयारी में जुटे अफसर

Thu, 17 Feb 2022 12:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
MLC Election
विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शांति पूर्वक मतदान के बाद अब प्रशासनिक अफसर 10 मार्च को होने वाली मतगणना व एमएलसी चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। धनीपुर मंडी में होने वाली मतगणना के लिए विधानसभा वार काउंटर बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक विधानसभा में 14-14 टेबल लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

एक-एक टेबल आरओ की होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट व डाक मतपत्रों की और बाद में ईवीएम से मिले मतों की गिनती होगी। मतगणना के लिए कार्मिकों की ड्यूटी व उन्हें प्रशिक्षण देने की भी तैयारी की जा रही है। उधर, स्थानीय निकाय की विधान परिषद सीट (एमएलसी) के लिए नौ अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए भी तैयारी शुरू कर दी गई हैं। प्रदेश भर में अलीगढ़-हाथरस समेत एमएलसी की 36 सीटों के लिए चुनाव होना है। नए कार्यक्रम के तहत अब 15 मार्च से एमएलसी चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी और 21 मार्च तक चलेगी। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी होगी। नौ अप्रैल को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। 12 अप्रैल को मतगणना होगी। अलीगढ़- हाथरस में 28 बूथों पर चुनाव होगा। सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान आदि समेत 3533 मतदाता भाग लेंगे। इसमें अलीगढ़ के 2310 व हाथरस के 1223 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed