फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MLC Election

एमएलसी चुनाव: जैन पीछे खिसके, मानवेंद्र के परिणाम का इंतजार

Fri, 04 Dec 2020 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
MLC Election
विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक चुनाव पर शहरवासियों की निगाहें टिकी हैं। शिक्षक निर्वाचन में लगातार चार बार के विधायक जगवीर किशोर जैन के पीछे चलने की खबर सुनकर उनके प्रशंसक हैरान हैं। वहीं, स्नातक सीट पर भाजपा के स्थानीय प्रत्याशी मानवेंद्र प्रताप सिंह को लेकर लोग देर रात तक अपडेट लेते रहे। मगर, कोई सूचना नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन

शिक्षक निर्वाचन की मतगणना दिन में शुरू हो गई। भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह एवं महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत ने बताया कि शिक्षक चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेश वशिष्ठ और निर्दल प्रत्याशी आकाश अग्रवाल के बीच मुकाबला बना हुआ है। देर रात तक परिणाम जारी होने की उम्मीद थी। देर शाम तक दोनों नेताओं के अनुसार, दिनेश कुछ मतों से आगे थे। मगर देर रात समाचार लिखे जाने के समय तक आकाश आगे आ गए थे और भाजपा के दिनेश पीछे हो गए।
विज्ञापन

यह खबर सुनकर भाजपाई हैरान थे। वहीं, इस सीट पर अलीगढ़ के ही दिग्गज शिक्षक नेता जगवीर किशोर जैन लगातार चार बार से काबिज हैं। उनके तीसरे स्थान पर होने की खबर सभी को हैरान कर रही थी। देर रात तक लोग आगरा फोन कर चुनाव परिणाम की जानकारी हासिल करने का प्रयास करते रहे। स्नातक चुनाव का बंडल बन कर तैयार हो गए थे। उसकी गिनती रात में शुरू होने की उम्मीद है। स्नातक निर्वाचन के प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह भी अलीगढ़ के निवासी है। उनके चुनाव परिणाम को लेकर भी लोगों में जिज्ञासा बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed