फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MLC Election

एमएलसी चुनाव : आगरा खंड के प्रेक्षक ने की समीक्षा

Fri, 27 Nov 2020 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
MLC Election
आगरा खंड स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर शासन की ओर से उप्र के आबकारी आयुक्त पी गुरु प्रसाद को प्रेक्षक नियुक्त किया है। बृहस्पतिवार को वह अलीगढ़ आए और जिला प्रशासन के साथ कलक्ट्रेट परिसर में बैठक कर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम चंद्रभूषण सिंह प्रेक्षक व आबकारी आयुक्त पी गुरु प्रसाद को बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सैनिटाइजेशन करने के लिए दो आशा कर्मी की नियुक्ति की गई है। सेक्टर मजिस्ट्रेट व माइक्रो ऑब्जर्वर की रिपोर्ट सम्मिलित करने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को प्रभारी बनाया गया है। अलीगढ़ जनपद में स्नातक के 74 व शिक्षक में 17 बूथ सहित कुल 91 बूथ हैं। जोनल व सुपर जोनल मजिस्ट्रेट 7-7 बनाए गए हैं। 16 सेक्टर व 91 माइक्रो ऑब्जर्वर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

तैयारियों की समीक्षा कर पी गुरु प्रसाद ने आदेश दिया कि चुनाव पूरी ईमानदारी, शांति व पारदर्शिता के साथ होना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने शहर में बनाए कई मतदान केंद्रों का एडीएम सिटी राकेश मालपाणी के साथ निरीक्षण किया। बैठक में एसएसपी मुनिराज जी, सीडीओ अनुनय झा, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल, एडीएम प्रशासन डीपी पाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed