{"_id":"620803c529af305d643a62eb","slug":"mlc-election-aligarh-news-ali285047745","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : अब एमएलसी चुनाव पर टिकी सियासी दलों की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : अब एमएलसी चुनाव पर टिकी सियासी दलों की नजर
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के साथ ही सियासी दलों में एमएलसी चुनाव को लेकर सरगर्मी शुरू हो गई है। सबसे ज्यादा तैयारी भाजपा व सपा में दिखाई दे रही है। यहां दावेदार अपनी-अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए जुट गए हैं। कोई अपने साथ समर्थन दिखाने के प्रयास में है तो कोई सिफारिशों के सहारे टिकट पाने के लिए प्रयासरत है।
बता दें कि विधानसभा चुनाव की मतगणना होते ही स्थानीय निकाय की विधान परिषद सीट (एमएलसी) के लिए चुनाव शुरू हो जाएंगे। 15 मार्च से नामांकन होंगे और 9 अप्रैल को मतदान होगा। इस चुनाव में सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान आदि मतदान करते हैं। इसलिए इनका समर्थन जुटाना खुद दावेदार या सियासी खेमों के लिए होता है। पार्टियां भी यह वजन तौल कर ही प्रत्याशी मैदान में उतारती हैं, जिनमें इन मतदाताओं से समर्थन जुटाने की कुव्वत दिखाई देती है। ऐसे में दावेदारों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। कहीं कोई खुद के साथ मजबूत समर्थन की बात कहता सुनाई दे रहा है तो कहीं कोई सिफारिशों के दम पर प्रयासरत है। अलीगढ़-हाथरस जिले में भाजपा में आधा दर्जन प्रमुख नाम अब तक सुर्खियों में हैं। इनमें कुछ संगठन के पदाधिकारी, कुछ टिकट पाने में असफल रहे लोग तो कुछ पहुंच रखने वाले शामिल हैं। इसी तरह सपा में भी कुछ प्रमुख नाम चर्चाओं में हैं। इनमें मौजूदा एमएलसी के अलावा टिकट पाने में असफल रहे लोग व कुछ अन्य नाम सुर्खियों में हैं। अब परिणाम तो आने वाले समय में ही सामने आएगा। मगर इतना जरूर है कि दावेदारों ने टिकट पाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है।