फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MLAs spent 59.36 crores on development works in five years

अलीगढ़ः पांच साल में विधायकों ने विकास कार्यों पर खर्च किए 59.36 करोड़

Tue, 11 Jan 2022 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
MLAs spent 59.36 crores on development works in five years
आशीष श्रीवास्तव
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2022 का बिगुल बज चुका है। संभावित प्रत्याशियों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। ऐसे में यह चर्चा शुरू हो गई है कि जिले की सातों विधानसभा सीटों पर विधायकों ने अपनी निधि कितनी खर्च की। इसका ब्योरा देखे तो सत्ताधारी पार्टी के सातों विधायकों ने पांच साल में विधायक निधि का कुल मिलाकर 59.36 करोड़ रुपया विकास कार्यों पर खर्च किया है। शत-प्रतिशत निधि खर्च कर कुल 697 विकास कार्य कराए गए हैं। सबसे ज्यादा 157 काम छर्रा विधानसभा क्षेत्र में हुए हैं तो सबसे कम 44 काम इगलास विधानसभा क्षेत्र में हुए हैं।
जिले में सात विधानसभा सीटें हैं। इन सभी सीटों पर सत्ताधारी भाजपा के विधायक थे। शहर विधानसभा क्षेत्र से संजीव राजा, कोल विधानसभा क्षेत्र से अनिल पाराशर, खैर विधानसभा क्षेत्र से अनूप वाल्मीकि, बरौली विधानसभा क्षेत्र से ठा. दलवीर सिंह, अतरौली विधानसभा क्षेत्र से संदीप सिंह, छर्रा से ठा. रविंद्र पाल सिंह तथा इगलास से राजकुमार सहयोगी। इनका कार्यकाल वर्ष 2017-18 से आरंभ हुआ। पहले साल में सभी को 1.50 करोड़ रुपये विधायक निधि मिली। वर्ष 2018-19 में दो करोड़ विधायक निधि मिली, साथ में जीएसटी का 24 लाख रुपया भी मिला।
विज्ञापन

वर्ष 2019-20 में भी इतनी ही धनराशि जीएसटी के साथ मिली। वर्ष 2020-21 में कोरोना काल के दौरान विधायक निधि मद में धनराशि नहीं आई। वर्ष 2021-22 में इन्हें तीन-तीन करोड़ विधायक निधि मिली। कुल मिलाकर हर विधायक को करीब 8 करोड़ 48 लाख रुपया विधायक निधि के रूप में मिला। इगलास के मौजूदा विधायक राजकुमार सहयोगी चूंकि 2019 उपचुनाव में निर्वाचित हुए। इसलिए उन्हें कम समय और कम निधि मिली। जिसकी वजह से वे कम काम करा पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम के मामले में छर्रा विधायक अव्वल तो इगलास विधायक फिसड्डी
-विधायक शहर- संजीव राजा-104 काम, 28 स्मृति द्वार, सीसी रोड आदि पर रहा जोर।
-विधायक कोल-अनिल पाराशर-120 काम, सीसी रोड, शमशान घाट, यात्री शेड पर जोर।
-विधायक खैर-अनूप वाल्मीकि-100 काम, सीसी रोड व शमशान घाट निर्माण पर जोर।
-विधायक बरौली-ठा.दलवीर सिंह-111 काम, सीसी रोड, नाली, खडंजा आदि पर जोर।
-विधायक अतरौली-संदीप सिंह-61 काम, सीसी रोड, यात्री शेड आदि पर रहा जोर।
-विधायक छर्रा-ठा.रविंद्र पाल सिंह-157 काम, सीसी रोड, यात्री शेड व शमशान घाट पर जोर।
-विधायक इगलास-राजकुमार सहयोगी-44 काम, सीसी रोड निर्माण पर रहा जोर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed