फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MLA Mukta Raja sat on fast for not solving the problems of the city

अलीगढ़ : शहर की समस्याओं का समाधान न होने पर उपवास पर बैठीं विधायक मुक्ता राजा

Thu, 21 Apr 2022 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
MLA Mukta Raja sat on fast for not solving the problems of the city
पानी की समस्या को लेकर कंपनी बाग स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास पर बैठी शहर विधायक मुक्ता राजा - फोटो : CITY OFFICE
शहर की पेयजल, सफाई एवं अन्य समस्याओं का समाधान नहीं होने पर भाजपा विधायक मुक्ता राजा बुधवार को कंपनीबाग स्थित गांधी पार्क में गांधी प्रतिमा के समक्ष उपवास पर बैठ गईं। इस दौरान पूर्व विधायक संजीव राजा एवं पार्षदों ने नगर निगम के अधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई। विधायक ने अधिकारियों को गांधी पार्क के आसपास के शौचालय और पेशाब घर की हालत दिखाई। गंदगी व बदहाल स्थिति देखकर अधिकारियों के पास जवाब नहीं था।
विज्ञापन

शहर विधान सभा क्षेत्र की विधायक मुक्ता राजा सुबह 11 बजे गांधी प्रतिमा के समक्ष उपवास पर बैठ र्गइं। एसीएम प्रथम संजय मिश्रा गांधी पार्क में पहुंचे और मुक्ता राजा को मनाने का प्रयास किया। उनके पति एवं पूर्व विधायक संजीव राजा ने उपवास खत्म करने से इंकार कर दिया। इसके बाद सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह, महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी एमके माथुर एवं जलनिगम के अधिशासी अभियंता पंकज रंजन भी वहां पर पहुंच गए, वहां मौजूद पार्षदों ने नगर निगम के अधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन

करीब तीन बजे विधायक मुक्ता राजा नगर निगम के अधिकारियों को लेकर नगर निगम के शौचालय एवं पेशाब घर में पहुंचीं। गांधी पार्क के बंद शौचालय को खुलवाया गया। नल से पानी नहीं आ रहा था। वाटर एटीएम बंद था। पार्क के बाहर के शौचालय एवं पेशाब घरों से बदबू आ रही थी। यह देखकर अधिकारियों के पास जवाब नहीं था। नगर निगम के अधिकारियों ने समस्याओं का समाधान त्वरित गति से करने एवं उसकी रिपोर्ट विधायक के पास भेजने का आश्वासन दिया। वहीं, संजीव राजा की मंडलायुक्त से भी बात हुई। उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त हर दिन कम से कम दो घंटे नगर निगम में बैठे और लोगों की समस्याएं सुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोतल में दूषित पानी लेकर उपवास पर बैठी थीं मुक्ता
शहर के कुछ क्षेत्रों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। प्रमाण के रूप में बोतल में दूषित पानी लेकर विधायक आई थीं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारी सुनते नहीं हैं। पत्र लिखकर सूचना मांगी तो नहीं दी। सात दिन का अल्टीमेटम दिया गया, उसके बाद भी विशेष कुछ नहीं हुआ। इसलिए मजबूर होकर उपवास पर बैठना पड़ा। संजीव राजा ने कहा कि उनकी किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। सवाल व्यवस्था का है। इसलिए सत्तापक्ष का विधायक होते हुए भी उपवास पर बैठा। अधिकारियों को मनमानी की छूट नहीं दी जाएगी। जिला प्रशासन के लिए भी स्पष्ट संदेश है। अधिकारियों पर अंकुश लगाएं और जनता का काम तीव्र गति से कराएं। हमलोग चुप बैठने वाले नहीं है। समस्या का समाधान नहीं हुआ तो घेराव भी करेंगे।

ये रहे मौजूद...
अलका गुप्ता, लतेश चौधरी, नीलेश उपाध्याय, योगेश सिंघल, अनिल सेंगर, पुष्पेंद्र सिंह जादौन, कविता शर्मा, दिनेश जादौन, पंकज सक्ेसना, दीपक मित्तल, हरिकिशन अग्रवाल, मनीष वूल, प्रमोद अग्रवाल, अजय गुप्ता, नरेंद्र वार्ष्णेय, राकेश अग्रवाल, अंशुल गुप्ता, संदेश राज वाल्मीकि, चेतन राज आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed