{"_id":"615362198ebc3ec8b024bbe6","slug":"mla-fund-to-end-city-office-news-ali2744028182","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः विधायक निधि समाप्ति की ओर 4.30 करोड़ रुपये शेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः विधायक निधि समाप्ति की ओर 4.30 करोड़ रुपये शेष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशीष निगम
विधायक निधि अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। जिले के सात विधायकों के पास अब केवल 4.30 करोड़ रुपये की विधायक निधि शेष है। सोमवार को अतरौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग दो करोड़ रुपये और इगलास में तकरीबन 40 रुपये की सीसी रोड मंजूर हुई हैं। अब खैर विधायक अनूप प्रधान के पास सर्वाधिक 1.20 करोड़ रुपये, कोल विधायक अनिल पाराशर के पास एक करोड़ रुपये और शहर विधायक संजीव राजा के पास 90 लाख रुपये की निधि शेष रह गई है। इसके बाद बाकी विधायकों के पास लगभग 50 लाख रुपये तक की निधि रह गई है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में विधायकों को कोरोना संक्रमण काल के कारण विधायक निधि नहीं मिली थी। वित्तीय वर्ष 2021-22 में इसकी पुन: शुरुआत हुई है। विधायकों को दो करोड़ रुपये और सांसद को पांच करोड़ रुपये की निधि क्षेत्रीय विकास के लिए दी जाती है। पहले विधायकों को विधायक निधि में डेढ़ करोड़ रुपये और 45 लाख रुपये जीएसटी का दिया जाता था, अब इन दोनों को जोड़ कर लगभग दो करोड़ रुपये दिए जाते हैं।
विधायक निधि कार्यालय के अनुसार इन धनराशि का प्रयोग सीसी रोड, स्ट्रीट लाइट, खरंजा, मार्ग निर्माण, श्मशान गृह, सामुदायिक केंद्र, बारात घर, पार्क के सौंदर्यीकरण, इंटरलॉकिंग मार्ग, स्मृति द्वार और पेयजल की व्यवस्था कराने में हुआ है।
सोमवार को राज्यमंत्री संदीप सिंह की विधानसभा अतरौली में दो करोड़ रुपये की सीसी रोड का प्रस्ताव मंजूर हुआ। इगलास में भी लगभग 45 लाख रुपये की सड़क, संपर्क मार्ग के प्रस्ताव पेश हुए, जिनको मंजूर कर लिया गया है। अब इन प्रस्तावों पर निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्रवार शेष विधायक निधि
1-खैर विधानसभा क्षेत्र 1.20 करोड़ रुपये
2-कोल विधानसभा क्षेत्र एक करोड़ रुपये
3-शहर विधानसभा क्षेत्र 90 लाख रुपये
4-अतरौली विधानसभा क्षेत्र 50 लाख रुपये
5-बरौली विधानसभा क्षेत्र 45 लाख रुपये
6-छर्रा विधानसभा क्षेत्र 20 लाख रुपये
7-इगलास विधानसभा क्षेत्र 05 लाख रुपये