फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MLA Anil Parashar's health deteriorated in the assembly

विधानसभा में बिगड़ी विधायक अनिल पाराशर की तबियत

Fri, 23 Sep 2022 12:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:43 AM IST
सार

कोल क्षेत्र के भाजपा विधायक अनिल पाराशर की बृहस्पतिवार दोपहर विधानसभा में सत्र के दौरान तबियत बिगड़ गई।रक्तचाप बढ़ने और सिर चकराने पर उनका शरीर निढाल हो गया।इसी बीच विधायक अनिल पाराशर का सिर चकराने लगा और तेज घबराहट के साथ पसीना आने के साथ शरीर निढाल होने लगा।

विज्ञापन
MLA Anil Parashar's health deteriorated in the assembly
विधायक अनिल पाराशर खनऊ के एक हॉस्पीटल में भर्ती। - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

कोल क्षेत्र के भाजपा विधायक अनिल पाराशर की बृहस्पतिवार दोपहर विधानसभा में सत्र के दौरान तबियत बिगड़ गई। रक्तचाप बढ़ने और सिर चकराने पर उनका शरीर निढाल हो गया। पास में बैठे इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी आनन-फानन सुरक्षाकर्मियों की मदद से उन्हें बाहर लेकर आए और सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां करीब तीन घंटे उपचार व जांच के बाद उनको विधायक आवास भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री का भाषण चल रहा था। इसी बीच विधायक अनिल पाराशर का सिर चकराने लगा और तेज घबराहट के साथ पसीना आने के साथ शरीर निढाल होने लगा। चूंकि मुख्यमंत्री का भाषण चल रहा था तो वे खुद को नियंत्रित करते हुए जैसे तैसे बैठे रहे, बाद में बगल में बैठे विधायक राजकुमार सहयोगी को बताया। जैसे ही मुख्यमंत्री का भाषण समाप्त हुआ। अनिल पाराशर कुर्सी पर ही निढाल हो गए। उन्हें उल्टी भी हुई। तत्काल उन्हें राजकुमार सहयोगी अन्य विधायकों व सुरक्षाकर्मियों संग बाहर लाए। वहां पर पूर्व विधायक संजीव राजा, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह आदि भी मिल गए। सभी लोग उन्हें सिविल हॉस्पिटल लेकर गए, जहां उन्हें भर्ती कराया गया। इस दौरान रक्तचाप बढ़ा बताया गया और इशारा सर्वाइकल की ओर किया गया। कुछ जांच कराकर तीन घंटे बाद उन्हें घर भेज दिया गया। विधायक अनिल पाराशर ने बताया कि अचानक यह शिकायत हुई है। पहले कभी कोई परेशानी नहीं हुई। अब राहत है। शुक्रवार सुबह कुछ जांच और होनी हैं। कुछ जांचों की रिपोर्ट आनी है। उसके बाद वे अलीगढ़ आ जाएंगे। इधर, इस खबर पर विधायक के परिजन यहां से लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed