{"_id":"b2a3e48d3cf93175f24e5f420cf3bfe7","slug":"mixer-machine-coming-down-the-baby-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से छिटककर मिक्सर मशीन के नीचे आने से बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से छिटककर मिक्सर मशीन के नीचे आने से बच्ची की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Tue, 24 Nov 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिसंवेदनशील भुजपुरा चौराहे पर सोमवार दुपहर पिता संग बाइक से जा रही तीन वर्षीय शिफा के सड़क पर गिरने और मिक्सर मशीन के पहिये के नीचे आने से मौत हो गई। इस घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने जमकर बवाल काटा और पथराव कर मिक्सर मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया।
करीब एक घंटे तक चौराहे पर जाम की स्थिति रही। मिक्सर के ड्राइवर की भी पीटाई की गई। हंगामे के चलते बाजार बंद हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को भीड़ को हटाने के लिए लाठियां भांजनी पड़ी।
बताते हैं कि भुजपुरा मुल्लापाड़ा के पॉलिश कारीगार शानू दुपहर करीब तीन बजे अपनी तीन वर्षीय इकलौती बेटी शिफा उर्फ मंतशा को बाइक पर बैठाकर बाजार घुमाकर घर लौट रहा था। तभी चौराहे से दस कदम पहले अचानक बाइक से छिटक कर शिफा सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन
इस दौरान पास से गुजर रही मिक्सर मशीन के पिछले पहिए के नीचे आ गई। जिससे उसने मौके पर ही दमा तोड़ दिया। घटना के बाद वहां भीड़ एकत्रित हो गई और मिक्सर के ड्राइवर को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान पथराव भी किया गया।
कुछ देर के लिए माहौल इतना अराजक हो गया कि लोग दहशत में आ गए और बाजार बंद हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस के साथ आसपास के थानों की पुलिस मौक पर पहुंच गई। इस दौरान भीड़ की पुलिस से भी नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पब्लिक द्वारा पकड़े गए मिक्सर चालक को हिरासत में ले लिया गया। हंगामा बढ़ते देख पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। ठोस कार्रवाई का भरोसा देने पर लोग शांत हुए। सीओ प्रथम डॉ.संजय ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।