{"_id":"625f0d4d5909761ef074360c","slug":"missing-youth-s-body-found-in-kali-river-city-office-news-ali2896546148","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : लापता युवक का शव काली नदी में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : लापता युवक का शव काली नदी में मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बरला क्षेत्र के पहाड़ीपुर आजादपुर के पास से गुजर रही काली नदी में मंगलवार सुबह युवक का शव पड़ा मिला। युवक दस दिन पहले बहन के घर घूमने आया था। दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी 34 वर्षीय सोनू पुत्र लेखराज सिंह की थाना बरला क्षेत्र के गांव पहाड़ीपुर में रिश्तेदारी है। सोनू पांच अप्रैल को बहन के यहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। बहनोई श्यौदान सिंह के अनुसार, सोनू नौ अप्रैल की शाम गांव के समीप ही काली नदी के किनारे शौच करने की कहकर गया था। फिर वापस नहीं आया। पिता लेखराज सिंह ने बरला थाने में बेटे के लापता होने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीण अपने खेतों पर काम करने जा रहे थे। तभी उनकी नजर नदी में उतराते हुए शव पर पड़ी। श्यौदान सिंह व लेखराज सिंह ने कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान सोनू के रूप में कर ली। सोनू तीन बच्चों का पिता था। बरला के थानाध्यक्ष घनश्याम सिंह के अनुसार परिजनों ने किसी प्रकार की रंजिश होने से साफ इंकार किया है। वह नशा करने का आदी था और उसे दौरे भी पड़ते थे। उन्होंने आशंका जताई कि शौच के दौरान ही दौरा पड़ने से नदी में गिर जाने से ही उसकी मौत हुई है। फिर भी मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी।