फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Missing inspector mother ready for DNA test

Aligarh: ट्रैक पर मिले शव के कपड़े देख बोली गायब इंस्पेक्टर की मां, ये बेटे के नहीं, डीएनए कराने को हुई तैयार

Tue, 06 Jan 2026 10:28 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 06 Jan 2026 10:28 AM IST
सार

अनुज की मां ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को साजिश के तहत गायब किया गया है। हाईकोर्ट में घर से पुलिस द्वारा बुलाकर ले जाने का आरोप है। उसके बाद से अनुज गायब है, जबकि अधिकारियों को दी शिकायत में अनुज की पत्नी व उसके मायके पक्ष पर संपत्ति व बीमा के लिए गायब करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Missing inspector mother ready for DNA test
जीआरपी थाने में इंस्पेक्टर अनुज परिजनों से वार्ता करते इंस्पेक्टर संदीप तौमर - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ जिला पुलिस के लापता इंस्पेक्टर अनुज कुमार की गुत्थी लगातार उलझ रही है। पुलिस ने दाऊद खां स्टेशन के पास ट्रैक पर मिले जिस शव को अनुज का होने का अंदेशा जताया था, उसके कपड़ों को देख अनुज की मां ने साफ मना कर दिया। 5 जनवरी को जीआरपी पहुंची मां सुशीला ने कहा कि ये कपड़े उनके बेटे के नहीं हैं। हालांकि, वह डीएनए कराने को राजी हैं। अब पुलिस एक दो दिन में फिर अनुज की मां को बुलाकर डीएनए का नमूना संकलित कराएगी।

विज्ञापन


मूल रूप से गाजियाबाद कविनगर की अवंतिका कॉलोनी के इंस्पेक्टर अनुज कुमार यहां पुलिस लाइन में तैनात थे। वह पत्नी के साथ महुआ खेड़ा की प्रभात नगर कॉलोनी में किराये पर रहते थे। विभागीय लापरवाही व गैरहाजिरी पर निलंबन की कार्रवाई के चलते वह 17 सितंबर की रात से गायब हैं। इसके बाद उनकी मां सुशीला ने पुलिस अधिकारियों को बेटे के गायब होने की शिकायत दी। बाद में हाईकोर्ट में रिट दाखिल कर दी।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच हाथरस के सीओ सिकंदराराऊ को दे दी। साथ में हाईकोर्ट में दायर रिट पर पुलिस ने जवाब दिया कि 17 सितंबर की रात दाऊद खां के पास रेलवे लाइन पर मिला शव कपड़ों के आधार पर अनुज का होने का अंदेशा है। एसएचओ जीआरपी संदीप तोमर के अनुसार मां व परिजन आए थे। उन्हें कपड़े व सामान दिखाया गया। उन्होंने कपड़े पहचानने से इन्कार कर दिया। हालांकि, डीएनए नमूने देने को राजी हैं। अब जल्द उन्हें डीएनए नमूने देने के लिए जिला पुलिस या विवेचक द्वारा बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लापता निरीक्षक अनुज की मां व परिजन जीआरपी स्टेशन पहुंचे थे। वे डीएनए मिलान के लिए राजी हैं। अब उन्हें एक दो दिन में डीएनए नमूने देने के लिए बुलाया जाएगा। उसके बाद जांच की दिशा भी आगे बढ़ाई जाएगी। -जेएन अस्थाना, सीओ सिकंदराराऊ, विवेचक


मां के ये भी आरोप
अनुज की मां ने जिला पुलिस व हाईकोर्ट में आरोप लगाया है कि उनके बेटे को साजिश के तहत गायब किया गया है। हाईकोर्ट में घर से पुलिस द्वारा बुलाकर ले जाने का आरोप है। उसके बाद से अनुज गायब है, जबकि अधिकारियों को दी शिकायत में अनुज की पत्नी व उसके मायके पक्ष पर संपत्ति व बीमा के लिए गायब करने का आरोप लगाया है। इस मामले में हाईकोर्ट ने इसे आपराधिक मामले में सुनवाई के लिए दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed