फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Missing boy found picking garbage in Delhi after being scolded by father

Aligarh News: पिता के डांटने पर लापता बालक दिल्ली में कूड़ा बीनते मिले

Tue, 15 Jul 2025 01:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Missing boy found picking garbage in Delhi after being scolded by father
कस्बा की हाबूड़ा कॉलोनी से सात दिन पूर्व लापता हुए दो बालक दिल्ली में कूड़ा बीनते हुए मिल गए। एक बालक की बुआ उन्हें देखकर घर वापस ले आई है।
विज्ञापन




हाबूड़ा कॉलोनी के बच्चू ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए कहा था कि उसने अपने बेटे बहादुर और चेतन पुत्र मंगल को गुटखा खाते हुए मिलने पर डांट लगाई थी, और दोनों बालकों को घर जाकर पढ़ाई करने की बात कहते हुए बाजार चला गया था। दोनों बालक डांट लगाए जाने पर नाराज होकर यहां से अलीगढ़ चले गए।




दोनों बालकों का कहना है कि वे अलीगढ़ से दिल्ली चले गए थे, वहां पर कूड़े से कबाड़ एकत्रित करके पांच-छह सौ रुपये प्रतिदिन कमाई करते थे, वहां पर गुरुद्वारे में खाना खा लेते थे। इसी दौरान रविवार को कूड़ा बीनते समय बहादुर की बुआ मिल गई तो वह दोनों को बुलाकर घर ले आई। इस घटना के संंबंध में विवेचना कर रहे रामेश्वर दयाल ने दोनों बालकों से पूछताछ करके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed