फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   miscreants took away the buffalo

Aligarh: बदमाशों ने दोनों भाईयों को चारपाई से बांधा, ले गए भैंस, मुकदमा दर्ज, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Fri, 26 Jul 2024 06:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 26 Jul 2024 06:08 AM IST
सार

आधा दर्जन बदमाशों ने धाबा बोल दिया। दोनों भाइयों को पीट कर अलग-अलग चारपाई पर बांध दिया। उनकी दो भैंस खोल ली और पड़ोसी नागेंद्र के घेर का ताला तोड़कर तीन भैंस खोल ली। एक भैंस लोडर में चढ़ नहीं पाई तो उसे छोड़ कर भाग गया।

विज्ञापन
miscreants took away the buffalo
बदमाशों ने बंधक बनाया श्रीपाल - फोटो : स्वयं

विस्तार

गांव आलमपुर रानी में 24 जुलाई रात्रि बेखौफ बदमाश किसान भाइयों को बंधक बनाकर चार भैंस ले गए। एक भैंस सुबह गांव के बाहर बाग के समीप मिली।

विज्ञापन


गांव निवासी राजाबाबू व श्रीपाल भाई हैं। 24 जुलाई रात्रि दोनों घेर में सो रहे थे, तभी आधा दर्जन बदमाशों ने धाबा बोल दिया। दोनों भाइयों को पीट कर अलग-अलग चारपाई पर बांध दिया। उनकी दो भैंस खोल ली और पड़ोसी नागेंद्र के घेर का ताला तोड़कर तीन भैंस खोल ली। एक भैंस लोडर में चढ़ नहीं पाई तो उसे छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने उनका पीछा किया तो सिल्ला काली नदी पुल पर दो अज्ञात बाइकें मिली, जो बदमाशों की ही हो सकती हैं। सीओ बरला ने बताया कि पीडितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed