फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   miscreants entered Saraf house to steal attacked the couple

Aligarh News: सराफ के घर चोरी को घुसे बदमाशों का दंपती पर हमला, एक को दबोचा

Sat, 15 Apr 2023 11:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 15 Apr 2023 11:36 PM IST
सार

पकड़े गए बदमाश से देर रात तक चली पूछताछ के आधार पर उजागर हुआ है कि इस घर में बदमाश चोरी के इरादे से ही घुसे थे। मोहल्ले की एक महिला आशीष के संपर्क में थी। उसी महिला ने यह मुखबिरी दी थी कि तरुण अपनी पत्नी व बच्चों के साथ भाई के घर पर है। घर खाली है।

विज्ञापन
miscreants entered Saraf house to steal attacked the couple
पकड़ा गया बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के मडराक क्षेत्र में आगरा रोड स्थित महर्षि विद्या मंदिर स्कूल के पास रहने वाले सराफ के घर शुक्रवार रात चोरी के इरादे से घुसे बदमाशों ने जगार पर सराफ दंपती पर हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों द्वारा चाकुओं से किए हमले में दंपती जख्मी हो गए। इस दौरान चीख पुकार पर एकत्रित पड़ोसियों ने एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे। दबोचे गए बदमाश को जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। जख्मी दंपती का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ के आधार पर उसके साथियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन


आगरा रोड महर्षि विद्या मंदिर स्कूल के पास सराफ तरुण वर्मा पत्नी आशा के साथ रहते हैं। बच्चे भाई के कृष्णापुरी मठिया सासनी गेट स्थित मकान में रहते हैं। तरुण की छेरत पुलिस लाइन के पास सराफ की दुकान है। शुक्रवार रात दंपती घर में सोये हुए थे। इसी दौरान रात करीब डेढ़ बजे छत के रास्ते तीन बदमाश घर में घुस आए। इस दौरान आवाज होने पर दंपती जाग गए और शोर मचाया तो तीनों छत पर टंकी के पीछे छिप गए। इस पर दंपती ने छत पर जाकर देखने की कोशिश की तो तीनों ने उन्हें दबोच लिया और हाथ में लिए चाकुओं से हमला शुरू कर दिया। इस दौरान दंपती की चीख पुकार पर आसपास के पड़ोसी जाग गए। 
विज्ञापन


हालांकि पड़ोसियों के आने से पहले किसी तरह प्रयास कर जख्मी दंपती ने एक बदमाश दबोच लिया। दो साथी लोगों को आता देख भाग गए। खबर पर पुलिस भी आ गई। बाद में जख्मी दंपती को मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। हालांकि हालत खतरे से बाहर है। पकड़े गए आरोपी जयगंज के आशीष को भी उपचार के लिए भरती कराया गया है। इधर, दिन में एसएसपी कलानिधि नैथानी भी घायल दंपती का हाल जानने अस्पताल गए और फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। एसपी देहात पलास बंसल के अनुसर प्रकरण में तरुण के भाई सुमित की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। बदमाश के दो साथियों को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ले की महिला ने दी खाली घर की सूचना
पकड़े गए बदमाश से देर रात तक चली पूछताछ के आधार पर उजागर हुआ है कि इस घर में बदमाश चोरी के इरादे से ही घुसे थे। मोहल्ले की एक महिला आशीष के संपर्क में थी। उसी महिला ने यह मुखबिरी दी थी कि तरुण अपनी पत्नी व बच्चों के साथ भाई के घर पर है। घर खाली है। इसी सूचना पर वे चोरी के इरादे से घुसे थे। जब उन्हें लगा कि अंदर कोई है तो वे वापस लौटने के लिए छत पर छिप गए। मगर दंपती छत पर आ गए तो हमला कर दिया। आशीष का सासनी गेट में क्राइम रिकार्ड है। वह एक हमले के मुकदमे में इन दिनों वांछित चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed