फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Miscreants beat up Gurukul Acharya, tied his hands and legs

Aligarh: गुरूकुल आचार्य को बदमाशों ने पीटा, हाथ-पैर बांधकर सड़क पर फैंक गए, पुलिस ने शुरू की जांच

Fri, 24 Jan 2025 05:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 24 Jan 2025 05:23 PM IST
सार

रात एक बजे के करीब आचार्य शौच कर आ रहे थे, तभी चार बदमाशों ने आचार्य को पकड़ लिया। बदमाशों ने उन्हें पीटा, जिससे वह बेहोश हो गए। बदमाश उनके हाथ-पैर बांध कर सड़क कर फैंक गए।

विज्ञापन
Miscreants beat up Gurukul Acharya, tied his hands and legs
गुरूकुल आचार्य गंगादयाल - फोटो : संवाद

विस्तार

चार बदमाशों ने गुरूकुल के आचार्य को पीटकर बेहोश कर दिया। हाथ-पैर बांध कर सड़क पर फैंक गए। थाने में तहरीर प्राप्त होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


गंगीरी के नीम नदी तट स्थित गुरूकुल में 23 जनवरी की रात एक बजे के करीब आचार्य गंगादयाल शौच कर आ रहे थे, तभी चार बदमाशों ने आचार्य को पकड़ लिया। बदमाशों ने उन्हें पीटा, जिससे वह बेहोश हो गए। बदमाश उनके हाथ-पैर बांध कर गुरूकुल से बाहर तक खींच कर ले जा रहे थे। आचार्य की चिल्लाने की आवाज सुनकर गुरूकुल के छात्रों ने डंडा लेकर बदमाशों का पीछा किया। 
विज्ञापन


बदमाश आचार्य को सड़क पर ही फैंक कर फायर करते हुए वहां से भाग गये। घायल आचार्य गंगादयाल ने एक बदमाश को पहचानते हुऐ चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि आचार्य पर करीब सात महीने पहले भी बदमाश हमला करने आये थे, लेकिन हमला होने से पहले ही पता लगने पर बदमाशों को दौड़ा दिया था। एसओ सुमित गोस्वामी ने बताया कि गुरूकुल की घटना में तहरीर आ गयी है, जांच कर बदमाशों को जल्द ही पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed