{"_id":"663fd204c496e17cc409f05c","slug":"minors-kept-in-custody-on-suspicion-of-mobile-theft-aligarh-news-c-2-1-ald1025-389260-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मोबाइल चोरी के शक में नाबालिगों को हिरासत में रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मोबाइल चोरी के शक में नाबालिगों को हिरासत में रखा
विज्ञापन
शादी समारोह में हुए मोबाइल चोरी के शक में पुलिस ने दो बालकों को पुलिस ने दिनभर हिरासत में बैठाए रखा। बच्चे व उनके अभिभावक चोरी से इंकार करते रहे। देर शाम तक दोनों बालक पुलिस हिरासत में ही थे।
कस्बा के बुढासी रोड पर पुरानी बगीची के पास शुक्रवार रात एक शादी समारोह था, जिसमेें एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी हो गया। समारोह में मौजूद 12 वर्षीय दो बालकों पर लोगों का शक गया तो शनिवार सुबह पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। देर शाम तक दोनों बालक थाने के मुंशी कक्ष में हवालात के गेट पर बैठे रहे। जबकि बालकों के परिजन बच्चों को निर्दोष बताकर गुहार लगा रहे थे।
इस मामले में अधिवक्ता महान प्रताप सिंह का कहना है कि उच्चतम न्यायालय के स्पष्ट निर्देश है कि किसी नाबालिग को पुलिस हिरासत में नहीं रखा जा सकता है। जबकि एसओ रवि चंद्रवाल ने बताया कि बच्चों से पूछताछ कर मोबाइल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद