{"_id":"64a2df720ecba5d2cb06b0b7","slug":"minorities-commission-chairman-said-opposing-ucc-against-progress-of-muslim-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UCC: अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष बोले यूसीसी का जो कर रहे विरोध, वह हैं मुसलमानों की तरक्की व शिक्षा के विरोधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UCC: अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष बोले यूसीसी का जो कर रहे विरोध, वह हैं मुसलमानों की तरक्की व शिक्षा के विरोधी
Mon, 03 Jul 2023 08:17 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 03 Jul 2023 08:17 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुसलमानों समेत सभी अल्पसंख्यकों को बराबरी का दर्जा दे रहे हैं, यह उसका विरोध है। जो लोग विरोध कर रहे हैं, वह मुसलमानों की तरक्की एवं शिक्षा का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
अशफाक सैफी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी ने यूनिफार्म सिविल कोड (यूसीसी) को देश की तरक्की और खुशहाली के लिए जरूरी बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुसलमानों समेत सभी अल्पसंख्यकों को बराबरी का दर्जा दे रहे हैं, यह उसका विरोध है। जो लोग विरोध कर रहे हैं, वह मुसलमानों की तरक्की एवं शिक्षा का विरोध कर रहे हैं। वे सोमवार को कमिश्नरी सभागार में अल्पसंख्यक समाज के प्रबुद्धजनों के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक किसी प्रकार के भ्रम या अफवाह पर ध्यान न दें। कॉमन सिविल कोड में किसी प्रकार से कोई धार्मिक पाबंदी या रवायतों से छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। रोजा, नमाज, हज, जकात जो भी इस्लामिक पद्धति है, वह यथावत ही रहेगी। उसमें किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं होगी। उन्होंने सभी से अपील की कि पहले इसका ड्राफ्ट तैयार होने दीजिए, देश की खुशहाली के लिए सभी को साथ आने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के कार्य हुए हैं। अल्पसंख्यक समाज को बिना किसी भेदभाव के पक्के मकान दिए जा रहे हैं। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से इलाज मुफ्त हो रहा हैं। जनधन योजना में खाते खोले जा रहे हैं। बेहद कम ब्याज पर ऋण देकर उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान किये जा रहे हैं। गरीब कल्याण योजना के तहत निशुल्क राशन दिया जा रहा है। उज्जवला योजना में पात्रों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। सभी योजनाओं में बिना किसी भेदभाव के एकसमान रूप से लाभ दिया जा रहा है।
इससे पूर्व कमिश्नरी के सर्किट हाउस में पहुंचने पर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी का अल्पसंख्यक समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा फूलमालाओं से स्वागत किया गया। यहां डॉ. नौरिन अब्दुल अली खान, सीके गिरीश, मुकीतुर्रहमान ने अपनी समस्या निस्तारण के लिए प्रार्थना पत्र दिया। किशनपुर के निवासियों ने कदीमी कब्रिस्तान की समस्या के निस्तारण के सबंध में पत्र दिया।
इस अवसर पर आयोग के सदस्य समाना सिद्दीकी, सम्मान अफरोज, हैदर अब्बास चांद, अनीता जैन एवं सरदार परविंदर सिंह, एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, एसडीएम अतरौली अनिल कटियार, एसीएम सुधीर कुमार सोनी, प्रभारी अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्रेयस कुमार आदि मौजूद रहे।