फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Minor girlfriend reached Aligarh from Delhi with lover

Aligarh News: सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, प्रेमी संग दिल्ली से अलीगढ़ पहुंची नाबालिग प्रेमिका, फिर हुआ यह

Thu, 12 Mar 2026 05:26 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 12 Mar 2026 05:26 PM IST
सार

किशोरी की सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए मुलाकात अतराैली के एक गांव के किशोर से हो गई। किशोर तीन दिन पहले परिजनों को बिना बताए घर से बाइक व रुपये लेकर गायब हो गया फिर दिल्ली पहुंच गया। यहां से मुलाकात के बाद दोनों दिल्ली से भाग आए और इधर-उधर घूमते रहे।

विज्ञापन
Minor girlfriend reached Aligarh from Delhi with lover
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद

विस्तार

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद एक नाबालिग किशोरी अपने नाबालिग प्रेमी के साथ दिल्ली से अलीगढ़ पहुंच गई। रेलवे स्टेशन पर संदिग्धावस्था में घूमते देख जीआरपी ने दोनों को पकड़ लिया और पूछताछ के बाद परिजनों को सूचना दे दी।

विज्ञापन


दिल्ली में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी का परिवार मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। किशोरी की मुलाकात सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अतराैली के एक गांव के किशोर से हो गई। किशोर तीन दिन पहले परिजनों को बिना बताए घर से बाइक व रुपये लेकर गायब हो गया फिर दिल्ली पहुंच गया। यहां से मुलाकात के बाद दोनों दिल्ली से भाग आए और इधर-उधर घूमते रहे।
विज्ञापन


बुधवार को दोनों ट्रेन के जरिए अलीगढ़ स्टेशन पर आ गए। पुलिस दोनों को थाने ले गई और नाम, पते के आधार पर उनके परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक संदीप तोमर ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। किशोरी और किशोर के परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed