फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Minister Lakshmi Narayan Choudhary inaugurated Aligarh exhibition

Aligarh Exhibition: नुमाइश का हुआ उद्घाटन, मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने किया श्रीगणेश, यह है इस बार खास

Sun, 02 Feb 2025 04:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 02 Feb 2025 04:34 PM IST
सार

मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन मित्तल गेट पर फीता काटकर और शांति के प्रतीक कबूतर और गुब्बारों को उड़ा कर किया। जिसके बाद कृष्णांजलि मंच पर उद्धाटन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Minister Lakshmi Narayan Choudhary inaugurated Aligarh exhibition
गुब्बारे छोड़कर नुमाइश का उद्घाटन करते मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

1 फरवरी को शुरू हुई अलीगढ़ की नुमाइश का आज जिला के प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने विधिवत उद्घाटन कर दिया है। नुमाइश 28 फरवरी तक चलेगी। कृष्णांजलि मंच पर आज से और मुक्ताकाश मंच पर कल 3 फरवरी से कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन


यूपी के कैबिनेट मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें व अलीगढ़ के प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण लगभग तीन घंटे देरी से पहुंचे। उन्होंने राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन मित्तल गेट पर फीता काटकर और शांति के प्रतीक कबूतर और गुब्बारों को उड़ा कर किया। जिसके बाद कृष्णांजलि मंच पर उद्धाटन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


नुमाइश समिति के सदस्यों ने अतिथिगणों व जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन समारोह का शुभारंभ किया। बच्चों ने प्रथम पूज्य गणेश वंदना प्रस्तुत की। बनारस से आए कलाकारों ने कत्थक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की, जिसे देख सभी भाव-विभोर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि नुमाइश का उपयोग केवल मनोरंजन के लिए ही नहीं बल्कि किसानों, व्यापारियों को इससे फायदे के लिए उपयोग हो। जिन कलाकारों को कहीं अच्छे मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करने को नहीं मिलता, वह नुमाइश में अपनी कला का बखूबी प्रदर्शन करते हैं। मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने पुलिस-प्रशासन को कहा कि नुमाइश को लेकर किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। 

यह हैं इस बार नए आकर्षण

1-चार धाम यात्रा
नुमाइश मैदान में देव द्वार के पास चार धाम तीर्थ की प्रतिकृति तैयार की गई है। इसमें अंदर प्रवेश करके लोगों को चार धाम तीर्थ में पहुंचने जैसा अनुभव होगा। 
2- फिश टनल
इस टनल जैसी संरचना के अंदर जाकर दर्शक थाईलैंड, जापान, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया की मछलियों का बेहद नजदीक से दीदार कर सकेंगे। बच्चों के साथ-साथ यह बड़ों के लिए भी आकर्षण का खास केंद्र होगा।  


3-पुस्तक मेला
साहित्य और पुस्तक प्रेमियों के लिए इस बार नुमाइश के दरबार हॉल में पुस्तक मेला का आयोजन किया गया है। यहां पर साहित्य, कहानी, संस्मरण आदि पुस्तकें प्रदर्शित की जाएंगी। 
4- फ्लॉवर शो
फूलों की प्रदर्शनी भी इस बार देखने  वालों के लिए खास आकषर्ण होगा। पुष्प प्रदर्शनी के साथ ही प्रतियोगिता भी आयोजित होगी, इसमें अलग-अलग श्रेणियों में पुष्प उत्पादकों को पुरस्कृत किया जाएगा। 

नुमाइश में छह थाने और बारह चौकियां बनीं

राजकीय कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी की सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम होने लगे हैं। परंपरागत व्यवस्था के अनुसार यहां छह थाने और एक दर्जन चौकी स्थापित कर उन पर प्रभारी तैनात कर दिए गए हैं। जिले व रेंज से मिले कुल 350 पुलिसकर्मी फिलहाल लगाए गए हैं। बड़े आयोजनों के दौरान पुलिस बल व थाना प्रभारियों की ड्यूटी की अलग व्यवस्था की गई है।


एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि नुमाइश में थाना कोतवाली प्रभारी रोहनलाल, थाना कोहिनूर मंच प्रभारी रवि चंद्रवाल, थाना कृष्णांजलि प्रभारी विकास तोमर, थाना दरबार हॉल प्रभारी संजीव कुमार, थाना जीटी रोड प्रभारी सुबोध उपाध्याय व थाना जेल रोड प्रभारी सीताराम सरोज बनाए गए हैं। वहीं सुनील कुमार को गुंडा दमन दल का प्रभारी बनाया गया है। चौकी लालताल पर जसवंत सिंह, हुल्लड़ बाजार में रजत तरार, कोहिनूर मंच चौकी पर सचिन कुमार, कृष्णांजलि चौकी पर हृदयेश कुमार, नानबाई प्लांट चौकी पर आबिद कुरैशी, जीटी रोड चौकी पर संजीव कुमार, सर्कस चौकी पर अंकुर चौहान, शहंशाह तिराहा पर एनडी तिवारी, जेलरोड चौकी पर सतीश कुमार, फायर सर्विस पर ऋषिपाल कसाना, बरौला पर अमरेश कुमार, तहसील तिराहा पर रामवीर सिंह की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed