फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Minister in-charge will inaugurate Aligarh exhibition on 1st February

Aligarh Exhibition: नुमाइश का शुभारंभ 1 फरवरी को, प्रभारी मंत्री करेंगे उद्धघाटन, ये कार्यक्रम हुए फाइनल

Sat, 27 Jan 2024 10:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 27 Jan 2024 10:34 PM IST
सार

अलीगढ़ नुमाइश का उद्धाटन 1 फरवरी को प्रदेश के चीनी एवं गन्ना मिल मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण करेंगे। इसमें 10 फरवरी को भजन गायिका स्वाति मिश्रा, 20 फरवरी को बॉलीबुड सिंगर बी-प्राक अपना जलवा दिखाएंगे। गायक हेमंत ब्रजवासी व शब्बीर कुमार के नाम पर आने की मुहर लग चुकी है।

विज्ञापन
Minister in-charge will inaugurate Aligarh exhibition on 1st February
नुमाइश में लगता झूला - फोटो : संवाद

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रसिद्ध राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (नुमाइश ) का आयोजन एक से 28 फरवरी तक होगा । अलीगढ़ की ऐतिहासिक नुमाइश का शुभारंभ 1 फरवरी को दोपहर तीन बजे प्रदेश के चीनी एवं गन्ना मिल मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण करेंगे। समारोह की अध्यक्षता मंडलायुक्त रविंद्र करेंगे। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह, राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान समेत जिले के सभी सासंद, विधायक व जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे । 

विज्ञापन

तैयार होता मौत का कुंआ
विज्ञापन

नुमाइश के उद्घघाटन में अब चार दिन का ही समय बचा है, लेकिन अभी भी तैयारियां आधी-अधूरी पड़ी हुई हैं। खासकर कृषि मंडप, उद्योग मंडप आदि में तैयारियां काफी शिथिल गति से चल रही हैं। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने पिछले दिनों नुमाइश में धीमी गति से चल रही तैयारियों को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की थी । इस पर नुमाइश प्रभारी व एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने पांच ठेकेदारों को नोटिस देकर तैयारियों में तेजी लाने को कहा था । इसके बाद तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नुमाइश में झूला, सर्कस, खेलकूद तमाशों के अलावा खान-पान आदि की दुकानें सजने लगी हैं। कश्मीरी दुकानदारों का आना भी शुरू हो गया है । नुमाइश में कोहिनूर, कृष्णांजलि, मुक्ताकाश मंच को भी सजाने-संवारने की तैयारियां चल रही हैं। वाहनों की पार्किंग, बैरीकेडिंग, साफ- सफाई आदि का काम भी तेजी से शुरू हो गया है।


ये कार्यक्रम हुए फाइनल
नुमाइश के कोहिनूर मंच पर बड़े बजट व बड़े कलाकारों के कार्यक्रमों पर प्रशासन की अंतिम मुहर लगना भी शुरू हो गया है। संभावना है कि अगले दो-तीन दिन में सभी कार्यक्रम तय हो जाएंगे । अभी तक 10 फरवरी को भजन गायिका स्वाति मिश्रा, 20 फरवरी को बॉलीबुड सिंगर बी-प्राक अपना जलवा दिखाएंगे। गायक हेमंत ब्रजवासी व शब्बीर कुमार के नाम पर आने की मुहर लग चुकी है। सबसे खास रामायण पर आयोजित लघु नाटिक रहेगी । 

नुमाइश का आयोजन इस बार बेहद भव्य तरीके से किया जाएगा। कोशिश की जा रही है कि यहां नामी कलाकारों के अलावा स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराया जाए। नुमाइश के शुभारंभ से पूर्व सभी अतिथियों, कार्यकारिणी सदस्यों को आमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं। शुभारंभ पर कृष्णांजलि नाट्यशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का परंपरागत तरीके से आयोजन होगा । - अमित कुमार भट्ट, नुमाइश प्रभारी व एडीएम सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed