फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mini industrial area will be developed in Khamayi

अलीगढ़ : ख्यामई में विकसित होगा मिनी औद्योगिक क्षेत्र

Tue, 19 Apr 2022 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Mini industrial area will be developed in Khamayi
श्रीनाथ पासवान । - फोटो : CITY OFFICE
गभाना के ख्यामई में मिनी औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसे 100 दिन की कार्ययोजना में शामिल कर लिया है। उद्योग विभाग के पास ख्यामई में 48.08 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध है। वहीं पर मिनी औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इससे जनपद के उद्योग एवं व्यापार को गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार अगले पांच साल में उत्तर प्रदेश को देश की नंबर वन अर्थव्यवस्था बनाने की मुहिम में जुटी हुई है। सरकार की मंशा प्रदेश में हर परिवार में कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार उपलब्ध कराने की है। इसी को ध्यान में रखते हुए अवस्थापन एवं औद्योगिक विकास विभाग ने गभाना के ख्यामई में मिनी औद्योगिक क्षेत्र के शिलान्यास को 100 दिन की कार्ययोजना में शामिल किया है।
विज्ञापन

अंडला से करीब 15 किमी दूर
खैर के अंडला में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बन रहा है। अंडला से ख्यामई करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर है। तत्कालीन जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के समय में पिछले साल यहां पर भूमि का अधिग्रहण किया गया था। वर्तमान में 48.08 हेक्टेयर भूमि उद्योग विभाग के नाम दर्ज है। ख्यामई से डिफेंस कॉरिडोर के साथ-साथ जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय एवं ट्रांसपोर्टनगर की दूरी ज्यादा नहीं है। इसका लाभ यहां के उद्यमियों को मिलना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र
आईटीआई रोड स्थित औद्योगिक आस्थान उद्योग विभाग का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र हैं। इसके अतिरिक्त अतरौली, खैर एवं जवां में भी औद्योगिक क्षेत्र है। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण का तालानगरी और छेरत में औद्योगिक क्षेत्र है। डिफेंस कॉरिडोर यूपीडा के अंतर्गत आता है।
ख्यामई में मिनी औद्योगिक क्षेत्र का विकास होगा। यहां पर एमएसएमई सेक्टर की इकाइयां लगेंगी। प्रदेश सरकार ने इसे 100 दिन की कार्ययोजना में शामिल कर लिया है। वहां पर 48.08 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध है। डीपीआर तैयार की जा रही है। जल्द ही धन आवंटित कर विकास कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

- श्रीनाथ पासवान, उपायुक्त उद्योग
ख्यामई में मिनी औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने से उद्योग एवं व्यापार को व्यापक लाभ होगा। शासन की नजर में अलीगढ़ को विशेष महत्व मिल रहा है। हम लोग चाहते हैं कि अलीगढ़ का अधिक से अधिक विकास हो। 100 दिन की कार्ययोजना में ख्यामई को शामिल करना खुशी की बात है।
- धनजीत वाड्रा, उद्योगपति

धनजीत वाड्रा ।

धनजीत वाड्रा ।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed