फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Milk trader shot dead both attackers arrested

Aligarh News: दूध व्यापारी की गोली लगने से मौत, हमलावर दोनों साथी गिरफ्तार, भेजे जेल

Tue, 17 Jan 2023 09:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 17 Jan 2023 09:56 PM IST
सार

अलीगढ़ में मडराक क्षेत्र के गांव सिखरना में दूध विक्रेता को उसके दोस्तों ने घर से ले जाकर गोली मारने से दूध विक्रेता की मौत हो गई। उसे तड़के जेएन मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित किया गया। इधर, गिरफ्तार दोनों साथियों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।
 

विज्ञापन
Milk trader shot dead both attackers arrested
गिरफ्तार दोनों साथी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में मडराक क्षेत्र के गांव सिखरना में सोमवार दोपहर दूध विक्रेता को उसके दोस्तों ने घर से ले जाकर गोली मारने की घटना में घायल दूध विक्रेता की मौत हो गई। उसे तड़के जेएन मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित किया गया। इधर, गिरफ्तार दोनों साथियों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


गांव सिखरना का 20 वर्षीय राजुल पुत्र अरविंद, तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वह दूध का व्यापार करता था। सोमवार दोपहर उसे घर से दो दोस्त बाइक पर बैठाकर ले गए और गांव के बाहर उसमें दो गोली मारीं। कनपटी में गोली लगने से घायल राजुल को मंगलवार तड़के जेएन मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


मामले में राजुल के पिता अरविंद ने गांव के अंकित व विकास आदि को नामजद किया था। सीओ इगलास राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए अंकित व विकास को जेल भेज दिया गया है। मुकदमा हत्या में तरमीम किया गया है। मामले में दो-तीन अन्य नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में मोबाइल व युवती से जुड़ा विवाद सामने आ रहा है। गिरफ्तार अंकित पर हत्या सहित 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पिछले दिनों डीएस कॉलेज पर फायरिंग मामले में वह जेल गया था और हाल ही में छूटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed