Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Milk prices have risen, yet cattle farmers remain in the red.

Aligarh News: दूध के दाम बढ़े फिर भी पशुपालक घाटे में

Mon, 16 Nov 2026 02:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Mon, 16 Nov 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Milk prices have risen, yet cattle farmers remain in the red.
पशुपालक रामप्रकाश वर्मा भैंस को देखते हुए। संवाद - फोटो : samvad
बाजार में दूध की कीमतें बढ़ गई हैं लेकिन इसका लाभ पशुपालकों को नहीं मिल पा रहा है। वजह है पशुओं की खुराक की बढ़ती लागत। पशुपालक बताते हैं कि दो वर्ष पहले प्रति मवेशी रोज की खुराक की लागत करीब 200 रुपये थी। अब यह लागत बढ़कर 350 से 400 रुपये तक पहुंच गई है। जबकि दूध की कीमतों में महज 10 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


अलीगढ़ के अतरौली के गांव नगला लोधा निवासी राम प्रकाश वर्मा ने बताया कि उनके पास छोटे-बड़े कुल 10 मवेशी हैं। इनमें चार भैंस ही रोजाना करीब 20 लीटर दूध दे रही हैं। इससे रोज करीब 1200 रुपये की आमदनी हो रही है। लागत की बात करें तो एक दुधारू पशु पर रोजाना करीब 300 से 350 रुपये खुराक पर खर्च हो रहे हैं।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश से आ रहा भूसा, कीमत दोगुनी

अतरौली के ही धर्मवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में भूसा बहुत कम है। इस बार भूसा मध्य प्रदेश से यहां आ रहा है। जो भूसा बैसाख के सीजन में 600 से 700 रुपये क्विंटल पड़ता था उसकी लागत अब 1500 से 2000 रुपये क्विंटल पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो वर्ष में 20 से घटकर 15 लीटर रह गया दूध

हाथरस के नौगांव निवासी शेर सिंह के पास तीन भैंस और दो गाय हैं। शेर सिंह बताते हैं कि दो वर्ष पहले जब चारा और पशु आहार सस्ता था तब वह इन पांचों पशुओं को भरपूर पौष्टिक आहार देते थे। तब रोजाना करीब 20 लीटर दूध का उत्पादन होता था। अब चारे की आसमान छूती कीमतों के चलते वे पशुओं को पर्याप्त खुराक नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में पांचों पशुओं का कुल दूध उत्पादन करीब 15 लीटर ही रह गया है।




एक दुधारू मवेशी की रोज की खुराक

भूसा : 150 से 200 रुपये का।

खल : 25 रुपये का एक किलो।

चना का चूरा : 25 रुपये का।

मिक्सर : 20 रुपये का एक किलो।

दलिया : 35 रुपये का एक किलो।

आटा : 30 रुपये का एक किलो।

(नोट : इसमें हरा चारा, मजदूरी व चिकित्सा का खर्च शामिल नहीं है। ये खर्च जोड़ने पर एक पशु पर रोजाना करीब 400 रुपये का खर्च बैठता है।)

पशुपालक झेल रहे ये भी समस्याएं

दो साल पहले प्रति मवेशी एक दिन दिन की खुराक 200 रुपये पड़ती थी। तब दूध 50 से 55 रुपये लीटर बिकता था। अब दूध के दाम 10 रुपये बढ़ चुके हैं लेकिन पशुपालन की लागत 150 रुपये बढ़ चुकी है।

जो पशु दूध नहीं दे रहे हैं, उनके खुराक पर भी आधी लागत यानी 150 से 200 रुपये रोजाना का खर्च आता है।

पशुपालक के दूध की कीमत (डेयरी भाव) इस वक्त 55 से 58 रुपये है। फैट-एसएनएफ मानक के अनुसार निकलने पर औसतन 60 से 65 रुपये मिलते हैं।

मौजूदा सीजन में ग्रामीण इलाकों में फिलहाल हरा चारा देखने को नहीं मिल रहा है। इसे दूसरे जिलों से मंगाने के कारण लागत और बढ़ जा रही है।



सामग्री -------------------------------- दो वर्ष पहले कीमत -------- वर्तमान कीमत


सूखा भूसा प्रति मन (40 किलो) ----------- 200 रुपये --------------- 550 रुपये

पशु आहार (50 किलो की बोरी) ------- 650 से 700 रुपये ------ 950 से 1,050 रुपये

हरा चारा प्रति क्विंटल (चरी/बरसीम) --- 150 से 200 रुपये ----- 350 से 450 रुपये

खल-बिनौला प्रति क्विंटल -------------- 2,200 से 2,400 रुपये ----- 3,400 से 3,600 रुपये




जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र लोधी ने कहा कि सरकार को पशुपालकों की मदद करनी चाहिए। पशुपालक दिन-रात मेहनत करके दूध उत्पादन कर रहे हैं लेकिन बढ़ती महंगाई के कारण उन्हें मुनाफा नहीं हो पा रहा है। सरकार को पशुओं के भूसा, चारा और खुराक पर सब्सिडी देनी चाहिए। -पुष्पेंद्र लोधी, जिला पंचायत सदस्य, अतराैली




मौसम परिवर्तन का सीधा असर मवेशियों की सेहत और चारे की उपलब्धता पर पड़ता है। जब पशुपालक महंगाई के कारण हरा चारा और खनिज मिश्रण (मिनरल मिक्सचर) कम कर देते हैं, तो पशुओं में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इससे दूध उत्पादन प्रभावित होता है।

-डॉ. विजय सिंह यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed