{"_id":"63583cea3a3fa26c9d7850f2","slug":"military-personnel-shot-dead-in-love-affair-aligarh-news-ali303369649","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम-प्रसंग में सैन्यकर्मी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम-प्रसंग में सैन्यकर्मी की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
दिवाली मनाने छुट्टी लेकर घर आए एक सैन्यकर्मी की रविवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सैन्यकर्मी का गांव की ही एक महिला से वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर आरोपी पक्ष से दुश्मनी चल रही थी।
अनहोनी की आशंका की वजह से पिता ने उसे दिवाली में घर आने से मना भी किया था। सैन्यकर्मी के पिता की तहरीर के आधार पर गांव के ही आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव मानपुर रसूलपुर निवासी जगत सिंह का पुत्र बीकन (24) सैन्यकर्मी के तौर पर फिरोजपुर में तैनात था। शनिवार को अवकाश लेकर गांव आया था। रविवार रात पत्नी आरती की तबीयत बिगड़ने पर जेवर से अपने पिता जगत सिंह व चाचा ब्रजपाल व गांव के एक अन्य व्यक्ति कुमरपाल के साथ कार से दवा लेने जा रहा था।
विज्ञापन
सैन्यकर्मी के पिता का आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही बबलू, विजयपाल, सोनू, रवि, वेद , प्रताप तथा दीपक, प्रशांत ने कार को मानपुर वाले रास्ते पर जबरन रुकवा लिया। हमलावरों ने सैन्यकर्मी को जबरन गाड़ी से निकालकर पहले तो लाठी-डंडों से पीटा उसके बाद जमीन पर गिराकर तमंचे से चार गोली मार दी। गोली सैन्यकर्मी के चेहरे व कंधे पर लगी, उससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमलावरों ने कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
रविवार की देर रात रसूलपुर से एक हत्या की सूचना प्राप्त हुई है। जवान के गांव के ही एक शख्स की पत्नी से प्रेम संबंध थे। हत्या की यही वजह बताई गई है। गांव के ही आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
- कलानिधि नैथानी, एसएसपी