फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Migrant labour

जो भी कमाया, लॉक डाउन में गंवाया, परदेशी खाली हाथ घर लौटकर आया

Tue, 19 May 2020 07:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
Migrant labour
श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उतरने के बाद धूप में बैठे प्रवासी मजदूर। - फोटो : CITY OFFICE
राहुल दक्ष
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन से गुजरात से लौटे श्रमिकों की बेबसी का सच मंगलवार को सामने आया। जंक्शन पर ट्रेन से उतरते मजदूरों के हाथों में अपने बच्चों का हाथ था। सिर पर कपड़ों का बोझा। मगर, इस बोझे से ज्यादा भारी उनका मन था, जो हर पल यह सोच रहा था कि अब परिवार को खाना कैसे खिलाएंगे। क्या अपने शहर में कोई काम मिलेगा। अगर, काम नहीं मिला तो परिवार भूखो मर जाएगा। हाड़तोड़ मेहनत कर परदेश में जो भी कमाया था, वह सब तो लॉक डाउन में परदेश में जिंदा रहने की खातिर गंवा दिया। अब जेब खाली है। सालों पहले घर-गांव छोड़ा था। पता नहीं कोई पड़ोसी, ग्राम प्रधान या अधिकारी मदद करेंगे या फिर प्रवासी समझकर अपने हाल पर मरने के लिए छोड़ देंगे। एक दर्द भरी दास्तां एक दो नहीं बल्कि उन हजारों श्रमिकों की है, जिनका बाहरी प्रदेशों से घर लौटना जारी है।
छह साल से गुजरात के सिंदूर में स्थित एक ईंट भट्टे पर काम कर रहे हैं। परिवार के छह लोग भी साथ रहते हैं। लॉक डाउन होते ही रोजगार बंद हो गया। छह साल में जो कुछ एकत्रित किया था, वह किराए से लेकर दो माह तक बैठकर खाने-पीने में खर्च हो गया। घर लौटकर आने पर सिर्फ जेब में 1500 रुपये हैं। समझ नहीं आ रहा इन पैसों से अब कब तक जीवन कटेगा।
विज्ञापन

- अशोक कुमार, मडराक, अलीगढ़
गोधरा में मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हुए एक साल हो गया। लॉक डाउन में पूरी जमा पूंजी खर्च हो गई। अब तो इतना भी पैसा नहीं है कि बच्चों को दो वक्त का खाना खिला दें। मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या अपने घर लौटकर रोजगार मिल पाएगा। अधिकारी-नेता हमारी मदद को आगे आएंगे या नहीं। अगर, मदद न मिली तो हमारे जैसे हजारों परिवार भूखे मर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गंगचरण, अतरौली, अलीगढ़
गुजरात से अलीगढ़ के 204 सहित प्रदेश के 790 श्रमिक स्पेशल ट्रेन से लौटे
कोरोना महामारी के चलते लागू देशव्यापी लॉक डाउन में गुजरात में फंसे उत्तर प्रदेश के श्रमिकों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को गुजरात के दाहोद से आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 790 यात्री वापस आए। इनमें से 204 अलीगढ़ के शामिल रहे। सभी को रोडवेज बसों से उनके गंतव्यों तक भेजा गया। इधर, कोरोना जैसी महामारी को लेकर सरकार एक ओर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए श्रमिकों को ट्रेन में सीट का आवंटन कर रवाना कर रही है। मगर, जंक्शन पर उतरते ही व्यवस्था में लगे सरकारी अमले की लापरवाही के चलते यहां सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था फेल हो गई। थर्मल स्क्त्रस्ीनिंग के नाम पर भी सिर्फ खाना पूर्ति ही हो सकी।

जिलाधिकारी ने मुताबिक 790 श्रमिकों में से 204 अलीगढ़ के थे, इनको आईटीएम कालेज में भेजा गया। वहां थर्मल स्क्त्रस्ीनिंग होने के बाद घरों को रवाना किया गया है। इसके साथ ही अन्य श्रमिक जो कि हाथरस, मेरठ, एटा, कासगंज, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, बदायूं, बुलंदशहर, संभल आदि जिलों के थे, उक्त सभी को रोडवेज बसों द्वारा उनके जिलों में भेजा गया। सभी को खाना और पानी भी उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed