फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   migranr labour

गुजरात से लौटे श्रमिक घर वापसी पर हुए खुश

Sun, 17 May 2020 07:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
migranr labour
श्रमिक ट्रेन से उतरकर इलाहाबाद जाने के लिए बस बस स्टैंड जाते मजदूर। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना महामारी के चलते देशव्यापी लॉकडाउन में गुजरात में फंसे प्रवासी श्रमिकों की रविवार को घर वापसी हो गई। प्रदेश के विभिन्न जिलों के 3317 श्रमिक गुजरात के मेहसाना और राजकोट से आईं एक-एक स्पेशल ट्रेन के जरिये अलीगढ़ आए। यहां अलीगढ़ के 1235 श्रमिकों को आश्रय स्थल में भेजने के साथ ही अन्यों को उनके संबंधित जिलों के लिए रोडवेज और प्राइवेट बसों द्वारा रवाना कर दिया गया। मगर, पिछली दो बार की अपेक्षा इस बार बसों से श्रमिकों को घर भेजने में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। बसों की कमी के चलते एक-एक बस में 40 से 50 श्रमिकों को भेजा गया। यह लापरवाही ऐसे समय में की गई है, जब प्रदेश के कई जिलों में प्रवासी श्रमिक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

गुजरात के मेहसाना से सुबह पांच बजे आने वाली ट्रेन पांच बजे जंक्शन के प्लेटफार्म सवा सात बजे पहुंची। इस ट्रेन में अलीगढ़ सहित प्रदेश के कासगंज, एटा, हाथरस, आगरा, बागपत, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ जिले के 1726 श्रमिक आए। इसके बाद नौ बजे आने वाली स्पेशल ट्रेन एक बजे प्लेटफार्म पर पहुंची। इसमें से राजकोट से सवार होकर आए 1546 श्रमिकों को उतारा गया। दोनों ट्रेनों में अलीगढ़ के 500 के करीब श्रमिक रहे।
विज्ञापन

अलीगढ़ के श्रमिकों को कोल तहसीलों में बनाए आईटीएम कॉलेज आश्रय स्थल में भेजा गया। इस काम में जिला प्रशासन के पसीने छूट गए। दरअसल, पांच बजे आने वाली ट्रेन पहले से दो घंटे लेट आई। इधर, जंक्शन पर श्रमिकों को उतारने में समय लगा। इसके चलते जिला प्रशासन को काउंटर व्यवस्था में तब्दीली करनी पड़ी। काउंटरों को बंद कर दिया गया। ट्रेन से जिलावार श्रमिकों को उतारा गया। उन्हें सीधे बसों में भेजा गया। बसों में ही खाना-पानी दिया गया और गिनती की गई। इसके साथ ही मेहसाना से आई पहली ट्रेन के लेट होने के चलते राजकोट से आने वाली ट्रेन को रास्ते में कई बार रुकवाना पड़ा। पहली ट्रेन के खाली होने के बाद दूसरी ट्रेन को बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमिकों को भीषण गर्मी में काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इधर, पिछली दो बार की व्यवस्था इस बार फेल हो गई। पहले तो श्रमिकों की संख्या के सापेक्ष बसों का इंतजाम नहीं हो सका। देर रात को आननफानन रोडवेज के अधिकारियों ने आसपास के जिलों से बसों का इंतजाम किया। इसके बाद भी बसों की कमी पड़ी तो रविवार को मौके पर ही 17 अनुबंधित बसों को लाना पड़ा। इस प्रकार करीब 90 बसों से श्रमिकों को रवाना किया गया। मगर, इस व्यवस्था के कारण सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ गईं। बसों में निर्धारित 25 से 30 के बजाय 40 से 50 यात्रियों को बैठाकर रवाना किया गया। एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी के मुताबिक श्रमिकों को सकुशल उनके गंतव्यों को रवाना कर दिया गया। बसों की कमी को भी पूरा कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed