फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Meteorological Department expressed the possibility of rain and hailstorm

Aligarh News: आसमान में छाए बादल, हो सकती है बारिश, पड़ सकते हैं ओले, किसानों की बढ़ी धुकधुकी

Thu, 16 Mar 2023 12:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 16 Mar 2023 12:51 AM IST
सार

बारिश एवं ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान हो सकता है। उधर, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद किसानों की धुकधुकी बढ़ गई है और उन्हें बारिश से गेहूं, सरसों आदि फसलों को काफी नुकसान होने की चिंता सताने लगी है। इन दिनों फसलों की कटाई का दौर चल रहा है।

विज्ञापन
Meteorological Department expressed the possibility of rain and hailstorm
आसमान में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक मध्यम बादल छाए रहने एवं 16 से 19 मार्च के मध्य स्थानीय स्तर पर ओलावृष्टी के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त करते हुए चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञानी डॉ. राम पलट सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.5 अधिक रहा एवं न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.7 रहा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि बारिश एवं ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान हो सकता है। उधर, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद किसानों की धुकधुकी बढ़ गई है और उन्हें बारिश से गेहूं, सरसों आदि फसलों को काफी नुकसान होने की चिंता सताने लगी है। इन दिनों फसलों की कटाई का दौर चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed