फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Message to the police .. White collar do not flourish without collusion

पुलिस को संदेश.. बिना मिलीभगत नहीं पनपते सफेदपोश अपराधी

Mon, 20 Jul 2020 12:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
Message to the police .. White collar do not flourish without collusion
जिला पुलिस के नोडल अफसर डीजी ईओडब्ल्यू डॉ.आरपी सिंह ने शनिवार देर रात तक चली समीक्षा में पुलिस अफसरों को संदेश दिया कि बिना पुलिस मिलीभगत के कोई सफेदपोश नहीं पनपता। उन्होंने अपने अनुभवों के आधार पर इस तरह के टिप्स देते हुए ऐसे दागियों और ऐसे सफेदपोशों को रडार पर लेने के निर्देश दिए। साथ में सांकरा कांड की चर्चा करते हुए कहा कि शराब का कारोबार करने वाले ऐसे अपराधी भी सियासी और पुलिस के दागियों के संरक्षण में पलते हैं। इस मामले में उसे संरक्षण देने वालों को भी खंगाला जाए। इधर, रविवार सुबह वह जिले में लॉकडाउन का हाल देखते हुए लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन

दो दिवसीय निरीक्षण/समीक्षा के लिए आए डीजी ईओडब्लयू ने देर रात तक पुलिस लाइन में दागियों की छंटनी को लेकर समीक्षा बैठक की। हालांकि, दागी मामले में वह पुलिस रिकार्ड शून्य दर्ज करके ले गए हैं। मगर, यह भी कहकर गए हैं कि ऐसे लोगों की छंटनी जरूर की जाए। उनका कहना है कि उन सफेदपोशों का रिकार्ड चेक कराया जाए, जो कुछ समय पहले तक अपराधी थे और अब सफेदपोश या धनाड्य हो गए। अब राजनीति में आने के लिए प्रयासरत हैं। इस दौरान उन्होंने जिले के ताजा घटनाक्रम सांकरा में शराब बनाने वाले की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हुए हमले पर भी चर्चा की। अपने अनुभव से बताया कि उससे भी किसी न किसी दागी पुलिस कर्मी के रिश्ते जरूर होंगे। उसे भी तलाशा जाए।
विज्ञापन

इधर, रविवार सुबह अधिकारियों से औपचारिक मुलाकात के बाद वे लखनऊ रवाना हो गए। इस दौरान शहर में आगरा रोड के रास्ते उन्होंने लॉकडाउन की स्थिति देखी। अब वे अपनी रिपोर्ट डीजीपी को देंगे और डीजीपी के जरिये शासन को दी जाएगी। इस रिपोर्ट के अनुपालन पर जो काम करना होगा। उसके लिए वे फिर वापस आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed