फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   message on mobile photos seen of the daughter-in-law denied the relation

Aligarh News: मोबाइल पर आया मैसेज, खोला तो बहू के दिखे ऐसे फोटो कि शादी के एक दिन पहले किया रिश्ते से इंकार

Thu, 23 Feb 2023 06:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 23 Feb 2023 06:26 PM IST
सार

अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी बुलंदशहर के युवक से रिश्ता तय हुई। आज बारात आनी थी। आरोप है कि मोहल्ले के ही युवक ने एक दिन पहले उसका आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिया। फोटो युवक पक्ष को भी भेजे गए। जिन्हें देख युवक पक्ष ने रिश्ते से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
message on mobile photos seen of the daughter-in-law denied the relation
शादी से पहले डाली अश्लील फोटो प्रतीकात्मक

विस्तार

शादी की तैयारी पूरी हो चुकी थी, एक दिन बाद बारात आनी थी। वर पक्ष के मोबाइल पर एक मैसेज ऐसा आया, जिसने हंगामा मचा दिया। मैसेज खोला, तो उसमें होने वाली बहू के ऐसे आपत्तिजनक फोटो दिखे कि रिश्ते से इंकार कर बारात लाने से मना कर दिया गया। शादी के सपने सजोए युवती के सपने चूर-चूर हो गए।

विज्ञापन


अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी बुलंदशहर के युवक से रिश्ता तय हुई। आज बृहस्पतिवार को बारात आनी थी। आरोप है कि मोहल्ले के ही युवक ने बुधवार को उसका आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिया। फोटो युवक पक्ष को भी भेजे गए। जिन्हें देख युवक पक्ष ने रिश्ते से इंकार कर दिया। हालांकि अभी दोनों पक्षों में वार्ता जारी है।
विज्ञापन


मामले में युवती पक्ष की ओर से क्वार्सी थाने में तहरीर दी गई है। थाना इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राठी ने बताया कि एक युवक के खिलाफ तहरीर मिली है, जिसमें युवक पर युवती के आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के आरोप लगाए गए हैं। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed