फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Merry Christmas

प्रभु यीशु का हुआ जन्म, कोरोना के खात्मे को हुई प्रार्थना

Fri, 25 Dec 2020 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Merry Christmas
घंटाघर स्थित चर्च ऑफ असेंशन झालरों से सजाया गया। - फोटो : CITY OFFICE
शांति और आपसी भाईचारे का संदेश देने वाले प्रभु यीशु का 2020वां जन्म बृहस्पतिवार को शहर के गिरिजाघरों और मसीह समाज के घरों में सामाजिक दूरी के साथ मनाया गया। आधी रात को जन्म के समय प्रभु यीशु से कोरोना के खात्मे की प्रार्थना की गई। इस दौरान विशेष प्रार्थना कराते हुए गिरिजाघरों में फादर ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल और इस कारण आर्थिक स्थिति गड़बड़ होने से डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि प्रभु यीशु के जन्म पर सरदूतों द्वारा दिया गया संदेश आज के हालातों पर सटीक बैठता है। जश्न के दौरान मसीह समाज के लोगों ने आतिशबाजी भी की। मसीह समाज ने एक दूसरे को बधाई दी और केक खिलाया।
विज्ञापन

घंटाघर स्थित चर्च ऑफ असेंशन में फादर अमिताभ हैरल्ड ने समाज को बताया कि यीशु मसीह के जन्म पर सरदूत आए और सबसे पहले गड़रियों को संदेश दिया। सरदूतों को देखकर गड़रिए डर गए। इस दौरान सरदूतों ने कहा कि डरो मत, हम बड़े आन का शुभ समाचार सुना रहे हैं। आपके उद्धारकर्ता ने दाउद के नगर में जन्म लिया है। यह संदेश आज के समय में भी सटीक बैठता है। कोरोना के चलते हम डरे हुए हैं। आर्थिक स्थिति खराब हो गई हैं। कई सारी समस्याएं आ गई हैं। सरदूतों का संदेश याद करो। प्रभु यीशु ने जन्म लिया है। इसीलिए किसी को डरने की जरूरत नहीं है। यह क्रिसमस का पर्व सभी समस्याओं का खात्मा करेगा। उन्होंने कहा कि जब सरदूत स्वर्ग जा रहे थे तो वह एक गीत गा रहे थे। परमेश्वर की महिमा और पृथ्वी पर जिन मनुष्यों से प्रसन्न हैं, उन्हें शांति मिले। इसका मतलब यह है कि हमारे व्यवहार से प्रभु खुश है कि नहीं। अगर प्रसन्न हैं तो हमारे बीच शांति स्थापित होगी। आज तरह तरह की लड़ाइयां चल रही हैं। बीमारियां चल रही हैं। इस क्रिसमस का मतलब है कि प्रभु हमें शांति देने आए हैं। हम अच्छे कार्य करें, जिससे हमें शांति मिल सके। यहां असहायों को प्रार्थना के बाद कंबलों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

संत फिदेलिस कैथोलिक चर्च में शाम सात बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ। यहां फादर सन्नी कोट्टूर, फादर जॉन रोशन प्रेरेरा, फादर विनीश जोसफ, फादर डैनी फर्नांडिस, फादर जोश अकरा ने प्रार्थना कराई। सिटी क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च शिशियापाड़ा में फादर जोनाथन लाल, सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च बन्नादेवी में फादर एसटी गिल व फादर यूसुफ दास, चर्च ऑफ असेंशन घंटाघर में फादर अमिताभ हैरल्ड व सहयोगी पास्टर रविकांत, क्राइस्ट चर्च नकवी पार्क में फादर अमिताभ हैरल्ड, संत फिदेलिस चर्च रामघाट रोड, सीडीएफ मेथोडिस्ट चर्च में फादर सैमुअल बी लाल, इंग्राहम मेथोडिस्ट चर्च जीटी रोड में फादर अमित ऑस्मंड ने प्रार्थना कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रात 12 बजते ही प्रभु यीशु के जन्म की बधाइयां दीं। इसके बाद केक काटा गया और सभी में बांटा गया। इसके बाद फादर ने प्रभु यीशु के शांति और भाईचारे का संदेश दिया। कोरोना संक्रमण काल के चलते गिरिजाघरों में मास्क, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी के साथ कार्यक्रम संपन्न हुए।
वृहस्पतिवार को बाजार में सेंटा की रही डिमांड
क्रिसमस के जश्न को लेकर मसीह समाज ने बृहस्पतिवार को जमकर खरीदारी की। स्टार, ट्री, ट्री डेकोरेशन, हैंगिंग बेल, बैनर, पोस्टर, सेंटा सॉफ्टर, सेंटा ड्रेस, सेंटा कैप, मास्क, टॉयज, फैंसी सेंटा पेन, स्नोमैन, पैरा सूट वाला सेंटा, सीढ़ी पर चढ़ने वाला सेंटा और डांस करने वाला सेंटा की खूब बिक्री हुई। आलम यह रहा कि शहर की गिफ्ट गैलरियों में दिनभर भीड़ रही। इसके अलावा सेंटा का बैंड, सेंटा का हेयर बैंड, सेंटा का चश्मा, लाइटिंग बैनर, क्रिसमस गिफ्ट, चॉकलेट, क्रिसमस का रैंडियर बैंड आदि भी पसंद किए गए। परफ्यूम से लेकर सजावट के सामान को भी लोगों ने पैक कराया।
पांच वर्ष के बेटे के लिए डांस वाला सेंटा क्लॉज लेने आया हूं। भले ही हम मसीह समाज से न जुड़े हों। लेकिन प्रभु यीशु ने समाज में शांति और भाईचारे का संदेश दिया था। यही वजह है कि बच्चों के साथ क्रिसमस का जश्न मनाते हैं। -अंकित गर्ग।
ऑनलाइन स्ट्रीमिंग से लोग जश्न में हुए शामिल
कोरोना संक्रमण काल ने गिरिजाघरों की प्रार्थना और जश्न की रूपरेखा बदल दी। ऐसे में गिरिजाघरों से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आनलाइन स्ट्रीमिंग की गई। इसका लाभ बुजुर्गों को खासकर मिला। लोग अपने घरों से ही जश्न में शामिल हुए। साथ ही प्रार्थना की।
आज होगी क्रिसमस की सर्विस
क्रिसमस की सर्विस आज (शुक्रवार) सभी गिरिजाघरों में होगी। शिशियापाड़ा स्थित सिटी क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च में शाम चार बजे से से सर्विस शुरू होगी। यहां सर्विस के दौरान विशेष प्रार्थना होगी। साथ ही फादर मानव जाति के लिए प्रभु यीशु द्वारा दिए गए संदेश को बताएंगे।

उपहारों का हुआ वितरण
गिरिजाघरों में बच्चों को उपहार देने की व्यवस्था भी की गई थी। बच्चों को सरप्राइज उपहार मिले तो वह भी खुशी से झूम उठे।
ले ले रे सेल्फी ले ले
गिेरिजाघरों में युवाओं और बच्चों में सेल्फी का क्रेज रहा। क्रिसमस ट्री, पार्क, लाइटिंग में लोग सेल्फी लेते रहे। इन सेल्फियों में परिवार के लोग भी शामिल हुए।

चर्च ऑफ असेंसन में क्रिसमस डे पर सैल्फी लेती युवतियां ।

चर्च ऑफ असेंसन में क्रिसमस डे पर सैल्फी लेती युवतियां ।- फोटो : CITY OFFICE

रंग बिरंगी लाइटों से सजा घंटाघर चर्च।

रंग बिरंगी लाइटों से सजा घंटाघर चर्च।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed