फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MEMU fast train will run between Aligarh-Kanpur on 1st August

Good News: अलीगढ़- कानपुर के 1 अगस्त बीच चलेगी मेमू फास्ट ट्रेन, आने-जाने का यह होगा समय

Thu, 25 Jul 2024 01:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 25 Jul 2024 01:22 PM IST
सार

अलीगढ़ और लखनऊ के मध्य चलने वाली गोमती एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ रहने के कारण दैनिक यात्रियों को परेशानी होती है। रेल प्रशासन ने यात्रियों की मांग पर अलीगढ़-कानपुर के बीच मेमू फास्ट ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
MEMU fast train will run between Aligarh-Kanpur on 1st August
मेमू ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर-अलीगढ़ के मध्य मेमू फास्ट ट्रेन चलाने की मांग कर रहे यात्रियों की मुराद रेलवे ने पूरी कर दी है। एक अगस्त से 31 जनवरी 2025 तक ट्रेन का संचालन ट्रॉयल के तौर किया जाएगा।

विज्ञापन


अलीगढ़ और लखनऊ के मध्य चलने वाली गोमती एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ रहने के कारण दैनिक यात्रियों को परेशानी होती है। अब इस ट्रेन का संचालन गोमती के समय से दस मिनट के अंतराल से होगा। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन ने यात्रियों की मांग पर अलीगढ़-कानपुर के बीच मेमू फास्ट ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


कानपुर से अलीगढ़ और अलीगढ़ से कानपुर की टाइमिंग
गाड़ी संख्या 04189 फास्ट मेमू कानपुर सेंट्रल से सुबह 7:15 बजे चल कर पनकीधाम, रूरा, झींझक, फफूंद, इटावा, भरथना, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला, हाथरस स्टेशन पर ठहराव के साथ अलीगढ़ दोपहर 12.40 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04190 फास्ट मेमू अलीगढ़ से दोपहर 13.40 बजे चलकर हाथरस, टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, भरथना, इटावा, फफूंद, झींझक, रूरा, पनकीधाम स्टेशन पर रुकते हुए कानपुर सेंट्रल पर शाम 19:45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ से आगरा के बीच भी मेमू चलवाएंगे : सांसद
अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने दावा किया कि उनके प्रस्ताव पर कानपुर-अलीगढ़ के मध्य मेमू फास्ट ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इसका संचालन दिल्ली तक कराने का प्रस्ताव दिया गया है। रेल मंत्री ने माैखिक रूप से सहमति दे दी है, जल्द ही आधिकारिक घोषणा हो जाएगी। सांसद ने कहा कि नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का अलीगढ़ में जल्द ठहराव होगा। इसके लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को प्रस्ताव दिया जा चुका है, उनसे वार्ता भी हो चुकी है। अलीगढ़ से बरहन के रास्ते आगरा तक फास्ट मेमू ट्रेन संचालन की मांग भी रखी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed