फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Members of the gang that stole from warehouse caught

Aligarh: गोदाम से चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य दबोचे, दो महिलाओं समेत तीन लोगों को भेजा जेल

Sat, 30 Nov 2024 09:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 30 Nov 2024 09:51 PM IST
सार

गिरोह से बरामद सामान थाना गभाना क्षेत्र से जल जीवन मिशन गोदाम से चोरी किया गया है। इस गिरोह में फिरोजाबाद के भी कुछ लड़के शामिल हैं।

विज्ञापन
Members of the gang that stole from warehouse caught
महिला समेत पकड़े गए तीन आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

अलीगढ़ के थाना सासनीगेट पुलिस ने जल जीवन मिशन योजना में गोदाम से पीतल की टोंटी समेत अन्य कीमती सामान चोरी करने वाली दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पीतल की पानी की टोंटी व अन्य सामान के अलावा ई-रिक्शा बरामद हुआ है। इस गिरोह में फिरोजाबाद का युवक भी शामिल है, जिसकी कार का प्रयोग किया जा रहा था।

विज्ञापन


सीओ प्रथम अभय पांडे ने बताया कि सासनीगेट पुलिस ने शिखा यादव पुत्री जीतू यादव, प्रियंका शर्मा पुत्री राजीव निवासी अनाज की मंडी जयगंज व शाकिर निवासी मोहल्ला पठानान जयगंज सासनीगेट को जयगंज तिराहे से पकड़ लिया। तीनों आरोपियों के पास से ई-रिक्शा में 10 कट्टे सामान मिला। इसमें 2594 नग पीतल की टोंटी समेत अन्य सामान बरामद हुआ। आरोपियों ने बताया कि गिरोह द्वारा यह सामान थाना गभाना क्षेत्र से जल जीवन मिशन गोदाम से चोरी किया गया है। इस गिरोह में फिरोजाबाद के भी कुछ लड़के शामिल हैं।
विज्ञापन

 
सीओ ने बताया कि वे ईको कार से जाते हैं। जल जीवन मिशन के गोदामों से सामान चोरी करते हैं। कार टूंडला, फिरोजाबाद के राहुल उर्फ विनय की है। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना गभाना व सासनीगेट में तीन-तीन मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed