फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Member of gang making fake birth certificates arrested

Aligarh News: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह का सदस्य दबोचा, छह को पहले ही भेजा जा चुका है जेल

Sun, 19 Oct 2025 12:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 19 Oct 2025 12:59 PM IST
सार

मूल रूप से बिहार के गया जिले के वजीरगंज क्षेत्र के गांव पीपरा के गुलाम गौस को दबोचा है। वह वर्तमान में नोएडा के भंगेल में रहकर साइबर एक्सपर्ट के रूप में मदद कर रहा था। ग्राम पंचायत सचिवों की आईडी भी हैकर करता था।

विज्ञापन
Member of gang making fake birth certificates arrested
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

अतरौली में दत्ताचोली बुजुर्ग पंचायत के सचिव की आईडी हैक कर फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह के साइबर एक्सपर्ट को पुलिस ने दबोच लिया। बिहार का रहने वाला यह साइबर एक्सपर्ट नोएडा में रहकर हैकिंग व अन्य माध्यमों से गिरोह को डेटा देता था। अभी पुलिस टीम इस गिरोह के सरगना व अन्य साथियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन


सीओ छर्रा धनंजय के अनुसार पालीमुकीमपुर के गांव दत्ताचोली बुजुर्ग के सचिव की आईडी हैक कर अगस्त माह में 597 में जन्म प्रमाणपत्र बनाए गए थे। मामले में पुलिस ने पिछले माह छह आरोपियों को जेल भेजा था। ये सभी जनसेवा केंद्र संचालक थे। अब इसी दिशा में आगे काम करते हुए मूल रूप से बिहार के गया जिले के वजीरगंज क्षेत्र के गांव पीपरा के गुलाम गौस को दबोचा है। 
विज्ञापन


वह वर्तमान में नोएडा के भंगेल में रहकर साइबर एक्सपर्ट के रूप में मदद कर रहा था। ग्राम पंचायत सचिवों की आईडी भी हैकर करता था। सीओ ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उसके अन्य साथियों व गिरोह सरगना की तलाश अभी जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed